भारत-अमेरिका व्यापार समझौता जल्द संभव, ट्रंप बोले- भारत 100 फीसदी टैरिफ कटौती को तैयार

India-US trade deal: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि भारत अमेरिकी वस्तुओं पर 100 प्रतिशत शुल्क घटाने को तैयार है और दोनों देशों के बीच व्यापार समझौता जल्द हो सकता है। हालांकि उन्होंने स्पष्ट किया कि उन्हें समझौते को लेकर कोई जल्दबाजी नहीं है। विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि व्यापार समझौता तभी होगा जब वह दोनों पक्षों के लिए लाभकारी हो। इस बीच, वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल व्यापार वार्ता को आगे बढ़ाने के लिए वाशिंगटन में अमेरिकी अधिकारियों से मुलाकात कर रहे हैं।

Donald Trump India tariffs: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि भारत अमेरिकी वस्तुओं पर 100 प्रतिशत शुल्क कम करने को तैयार है और दोनों देशों के बीच व्यापार समझौता जल्द ही हो सकता है। उन्होंने यह बयान अमेरिका के समाचार चैनल फॉक्स न्यूज को दिए गए एक साक्षात्कार के दौरान दिया। हालांकि ट्रंप ने स्पष्ट किया कि उन्हें इस प्रस्तावित समझौते के लिए जल्दबाजी नहीं है। उन्होंने कहा, “हर कोई हमारे साथ सौदा करना चाहता है, लेकिन मैं हर किसी के साथ सौदा नहीं कर सकता।”

Donald Trump, डोनाल्ड ट्रंप

डोनाल्ड ट्रंप।

उन्होंने यह भी जोड़ा कि भारत दुनिया के उन देशों में शामिल है, जो सबसे अधिक आयात शुल्क लगाते हैं, जिससे अमेरिका को व्यापार करना मुश्किल हो जाता है। ट्रंप ने कहा, "भारत अब अमेरिका के लिए अपने शुल्क में 100 प्रतिशत कटौती करने को तैयार है।"

End of Feed