India-UK FTA: भारत-ब्रिटेन के बीच आज साइन होगी ऐतिहासिक डील! जानिए क्या-क्या होगा सस्ता

भारत ब्रिटेन की FTA डील दोनों देशों के आर्थिक संबंधों को नई मजबूती देगी। फिलहाल दोनों देशों के बीच सालाना लगभग 55 अरब डॉलर का व्यापार होता है, जिसे इस समझौते के जरिए 2030 तक दोगुना करने का लक्ष्य रखा गया है। इस समझौते से दोनों देशों के बीच व्यापार हर साल लगभग 34 अरब डॉलर तक बढ़ने की उम्मीद है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इन दिनों इंग्लैंड के दौरे पर हैं। आज यानी गुरुवार शाम वह और ब्रिटेन के प्रधानमंत्री केर स्टार्मर भारत-यूके मुक्त व्यापार समझौते (India-UK Free Trade Agreement) पर हस्ताक्षर करेंगे। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बदलते रुख के चलते यह समझौता और भी अहम हो गया है।

India-UK FTA

India-UK FTA (Pic Credit: iStock)

यह डील भारत और ब्रिटेन के आर्थिक संबंधों को नई मजबूती देगी। इससे व्यापार, निवेश, रोजगार और इनोवेशन को बढ़ावा मिलेगा। फिलहाल दोनों देशों के बीच सालाना लगभग 55 अरब डॉलर का व्यापार होता है, जिसे इस समझौते के जरिए 2030 तक दोगुना करने का लक्ष्य रखा गया है। इस समझौते से दोनों देशों के बीच व्यापार हर साल लगभग 34 अरब डॉलर तक बढ़ने की उम्मीद है।

End of Feed