बिजनेस

India-UAE: अब यूएई से भारत भेज पाएंगे पैसे, 35 लाख भारतीयों को फायदा

  • Authored by: आशीष कुशवाहा
  • Updated Oct 6, 2023, 02:09 PM IST

India-UAE: संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में रहने वाले भारतीय अब वहां से भारत में मोबाइल फोन के जरिये रुपये भेज सकेंगे। ये लोग सालाना 20 अरब डॉलर भारत में भेजते हैं।

Image

यूएई में रह रहे करीब 35 लाख भारतीयों को फायदा होगा।

Photo : iStock

India-UAE: संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में रहने वाले भारतीय अब वहां से भारत में मोबाइल फोन के जरिये रुपये भेज सकेंगे। वे घरेलू एटीएम कार्ड से ही वहां पर एटीएम से पैसे निकाल सकेंगे और पॉइंट ऑफ सेल (POS) के साथ ई-कॉमर्स से लेनदेन कर सकेंगे। भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (NPCI) ने बृहस्पतिवार को यूएई के अल एतिहाद पेमेंट्स से करार किया है। इससे यूएई में रह रहे करीब 35 लाख भारतीयों को फायदा होगा। ये लोग सालाना 20 अरब डॉलर भारत में भेजते हैं।

यूएई में 23 लाख भारतीय संगठित क्षेत्रों में नौकरी करते हैं। इन लोगों के पास यहां बैंकिंग सुविधा नहीं है और ये अर्थव्यवस्था की मुख्यधारा से भी बाहर हैं। लाभार्थी पहचानकर्ता (मोबाइल नंबर वीपीए) का उपयोग करके भारत की तरह बिना किसी रोक-टोक के लेनदेन कर सकेंगे। दोनों देशों के यूजर्स के लिए वास्तविक समय पर सीमा पार रकम भेजने की कम लागत होगी। इससे ग्राहक लगने वाले शुल्क को दोनों देशों की मुद्राओं में देख सकेंगे।

ATM, POS पर होगा घरेलू कार्ड का उपयोग

कार्ड स्विच को एक दूसरे से जोड़ने से कार्डधारक एटीएम, पीओएस टर्मिनलों और ई-कॉमर्स लेनदेन पर एक-दूसरे के अधिकार क्षेत्र में घरेलू कार्ड का उपयोग कर सकेंगे। समझौते के तहत भारत के यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) और यूएई के इंस्टेंट पेमेंट्स प्लेटफॉर्म (IPP) को एक साथ जोड़ा जाएगा, ताकि दो देशों के बीच सीमा पार लेनदेन को अधिक आसानी से किया जा सके।

रुपये व दिरहम में कारोबार बढ़ाने की संभावना तलाश रहे देश

वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने बृहस्पतिवार को कहा कि भारत और यूएई रुपये एवं दिरहम में कारोबार को बढ़ाने की संभावनाएं तलाश रहे हैं। इससे द्विपक्षीय व्यापार को काफी बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा, हमने रुपये-दिरहम व्यापार को और बढ़ाने पर विचार किया है। इसे यूएई के केंद्रीय बैंक और आरबीआई के प्रयासों से चलाया जा रहा है। निवेश पर भारत-यूएई के उच्चस्तरीय कार्यबल की 11वीं बैठक में शामिल होने यहां आए गोयल ने कहा, उद्योग व बैंकरों के साथ मिलकर रुपये-दिरहम व्यापार को और अधिक तेजी से बड़े पैमाने पर संचालित करने के लिए काम किया जाएगा।

आशीष कुशवाहा
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article