अगले 6 महीनों में लागू होंगे 2-3 फ्री ट्रेड एग्रीमेंट, निर्यात को मिलेगी जबरदस्त रफ्तार: केंद्रीय मंत्री गोयल

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने जानकारी देते हुए कहा है कि भारत अगले 6 महीनों में 2-3 एफटीए लागू करने जा रहा है।

केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने गुरुवार को कहा कि भारत अगले छह महीनों में कम से कम दो से तीन मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) लागू करेगा, जबकि 2027 में ऐसे तीन से चार और समझौते लागू होने की उम्मीद है।

Piyush Goyal

Piyush Goyal (X handle/@PiyushGoyal)


पिछले साढ़े तीन वर्षों में भारत ने नौ एफटीए को दिया अंतिम रूप

न्यूज एजेसी भाषा (पीटीआई) की एक रिपोर्ट के अनुसार, उन्होंने कहा कि पिछले साढ़े तीन वर्षों में भारत ने नौ एफटीए को अंतिम रूप दिया है जिनमें मॉरीशस, न्यूजीलैंड, संयुक्त अरब अमीरात (यूएई), ऑस्ट्रेलिया, ओमान, यूरोपीय मुक्त व्यापार संघ (ईएफटीए), ब्रिटेन, यूरोपीय संघ और अमेरिका के साथ समझौते शामिल हैं। मॉरीशस, संयुक्त अरब अमीरात, ऑस्ट्रेलिया, ओमान और ईएफटीए संघ के साथ व्यापार समझौते पहले ही लागू हो चुके हैं। ब्रिटेन और न्यूजीलैंड के साथ अलग-अलग समझौते पर हस्ताक्षर किए जा चुके हैं।

End of Feed