रूस के सस्ते कच्चे तेल का जमकर फायदा उठा रहा भारत, मार्च में रोजाना 16.4 लाख बैरल हुआ इंपोर्ट

India's Crude Oil Import from Russia: कच्चे तेल के आयात में रूस अब भारत का सबसे बड़ा तेल सप्लायर बन चुका है। भारत ने मार्च में रूस से रोजाना 16.4 लाख बैरल कच्चा तेल आयात किया। बताते चलें कि कच्चा तेल आयात करने में भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा देश है।

KEY HIGHLIGHTS
  • रूस के सस्ते कच्चे तेल का फायदा उठा रहा भारत
  • मार्च में रोजाना 16.4 लाख बैरल तेल हुआ आयात
  • भारत का सबसे बड़ा तेल सप्लायर बना रूस

India's Crude Oil Import from Russia: रूस से भारत का कच्चे तेल का आयात मार्च में बढ़कर 16.4 लाख बैरल प्रतिदिन (बीपीडी) की नई ऊंचाई पर पहुंच गया। इस तरह रूस से भारत का तेल आयात इराक की तुलना में दोगुना हो गया है। एनर्जी कार्गो पर नजर रखने वाली वॉर्टेक्सा के अनुसार, रूस लगातार छठे महीने भारत का सबसे बड़ा कच्चे तेल का सप्लायर बना हुआ है। भारत के कच्चे तेल के आयात में रूस का हिस्सा एक-तिहाई से भी ज्यादा है।

Crude Oil, Russia, Iraq, USA, Saudi Arabia, India, Petrol

Crude Oil Import: भारत ने रूस से मार्च में रोजाना 16.4 लाख बैरल कच्चा तेल आयात किया

कच्चे तेल से बनाया जाता है पेट्रोल और डीजल

कच्चे तेल को रिफाइनरी में पेट्रोल और डीजल में बदला जाता है। रिफाइनरी कंपनियां अन्य ग्रेड की तुलना में रियायती मूल्य पर उपलब्ध रूसी तेल खरीद रही हैं। फरवरी, 2022 में रूस-यूक्रेन युद्ध शुरू होने से पहले भारत के कच्चे तेल के आयात में रूस की हिस्सेदारी 1 प्रतिशत से भी कम थी। मार्च में रूस से भारत का कच्चे तेल आयात बढ़कर 16.4 लाख बैरल प्रतिदिन हो गया। अब भारत के कच्चे तेल के आयात में रूस की हिस्सेदारी 34 प्रतिशत हो गई है।

End of Feed