भारत के 5वीं पीढ़ी के स्टेल्थ फाइटर विमान बनाने के सपने होंगे साकार, इसके लिए सरकार ने इन 3 प्राइवेट कंपनियों को चुना

Advanced Medium Combat Aircraft: भारत सरकार ने AMCA पांचवीं पीढ़ी के स्टेल्थ फाइटर प्रोजेक्ट के लिए तीन निजी कंपनियों को प्रस्ताव भेजा है। यह परियोजना भारतीय वायुसेना और स्वदेशी रक्षा निर्माण को मजबूत करेगी।

Advanced Medium Combat Aircraft : भारत अब रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। इसी कड़ी में रक्षा मंत्रालय ने देश के महत्वाकांक्षी फाइटर जेट प्रोजेक्ट एडवांस्ड मीडियम कॉम्बैट एयरक्राफ्ट (AMCA) के लिए तीन प्राइवेट कंपनियों को Request for Proposal (RFP) जारी किया है। यह कदम भारत के स्वदेशी रक्षा निर्माण कार्यक्रम को नई ताकत देने वाला माना जा रहा है। रिपोर्ट्स के अनुसार, जिन कंपनियों को इस प्रोजेक्ट के लिए चुना गया है उनमें लार्सन एंड टुब्रो (L&T)-भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL) का समूह, टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स और भारत फोर्ज-बेमल की साझेदारी शामिल है। इन कंपनियों के बीच अब इस बड़े रक्षा प्रोजेक्ट को हासिल करने की प्रतिस्पर्धा होगी।

Advanced Medium Combat Aircraft, AMCA, India fifth generation fighter jet,stealth fighter aircraft, Indian Air Force, Defence Ministry India

भारत के पांचवीं पीढ़ी के स्टेल्थ फाइटर विमान AMCA को मिली बड़ी उड़ान, सरकार ने तीन प्राइवेट कंपनियों को भेजा प्रोजेक्ट का प्रस्ताव (तस्वीर-X)

क्या है AMCA प्रोजेक्ट?

AMCA यानी एडवांस्ड मीडियम कॉम्बैट एयरक्राफ्ट भारत का स्वदेशी पांचवीं पीढ़ी का स्टेल्थ फाइटर विमान प्रोजेक्ट है। इसका उद्देश्य भारतीय वायुसेना की ताकत को और आधुनिक बनाना है। यह विमान दुश्मन के रडार से बचने की क्षमता यानी स्टेल्थ टेक्नोलॉजी से लैस होगा। इसके अलावा इसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) आधारित आधुनिक सिस्टम लगाए जाएंगे, जिससे इसकी लड़ाकू क्षमता और ऑपरेशन प्रदर्शन काफी बेहतर होगा। रक्षा एक्सपर्ट्स का मानना है कि यह विमान भारत को दुनिया के उन चुनिंदा देशों की कैटेगरी में ला सकता है, जिनके पास अपनी खुद की पांचवीं पीढ़ी की फाइटर तकनीक है।

End of Feed