भारत के तेल-गैस उत्पादन में आने वाला है बड़ा बूम! वेदांता चेयरमैन अनिल अग्रवाल की भविष्यवाणी- देश में होने वाला है कुछ बहुत बड़ा

Indian Oil And Gas Boom: वेदांता के मालिक अनिल अग्रवाल के अनुसार भारत गयाना की तरह तेल-गैस के बड़े बूम की कगार पर है। उन्होंने घरेलू उत्पादन बढ़ाने, 5 अरब डॉलर के निवेश और आयात निर्भरता घटाने के लिए स्थिर नीतियों की मांग की है।

Indian Oil And Gas Boom : वेदांता (Vedanta) समूह के चेयरमैन अनिल अग्रवाल ने एक हालिया बयान में कहा है कि भारत तेल और गैस के क्षेत्र में एक बड़े बूम की कगार पर है, ठीक उसी तरह जैसे दक्षिण अमेरिकी देश गयाना (Guyana) में पिछले एक दशक के दौरान देखने को मिला है। भारत अपनी जरुरत का करीब 90% तेल आयात करता है, ऐसे में घरेलू उत्पादन को बढ़ावा देना देश की अर्थव्यवस्था के लिए बेहद अहम है। अग्रवाल ने सरकार से स्थिर नीतियों और निवेशकों का भरोसा बढ़ाने की अपील की है, ताकि देश में तेल और गैस के घरेलू उत्पादन को तेजी से बढ़ाया जा सके और आयात पर निर्भरता कम हो सके।

Indian oil and gas boom, Vedanta, Anil Agarwal, Guyana, energy sector, oil imports, domestic production, Samudra Manthan,

भारत बन सकता है अगला गयाना: वेदांता प्रमुख अनिल अग्रवाल ने तेल क्षेत्र में 'कुछ बड़ा' होने की जताई उम्मीद (तस्वीर- istock/x)

वेदांता का 5 अरब डॉलर का बड़ा निवेश

घरेलू उत्पादन क्षमता को बढ़ाने के लिए वेदांता ऑयल एंड गैस ने 5 अरब डॉलर (करीब 4,67,79,45,00,000 रुपये) का भारी-भरकम निवेश करने का संकल्प लिया है। कंपनी का लक्ष्य अपनी उत्पादन क्षमता को बढ़ाकर 300,000 से 500,000 बैरल प्रतिदिन तक ले जाना है। इसके अलावा, कंपनी ने गहरे समुद्र में खोजबीन से जुड़ी 'समुद्र मंथन' योजना में भी हिस्सा लिया है, जिससे मौजूदा क्षेत्रों के अलावा नई संभावनाओं को भी तलाशा जा सके। अग्रवाल का मानना है कि भारत के पास एक बेहतरीन पॉलिसी इकोसिस्टम है और अब मंजूरियों से आगे बढ़कर 'सेल्फ-सर्टिफिकेशन' (स्व-प्रमाणन) की ओर बढ़ने की जरुरत है।

End of Feed