बिजनेस

Real Estate Transparency Index: JLL के वैश्विक रियल एस्टेट ट्रांसपेरेंसी इंडेक्स में भारत 31वें स्थान पर, टॉप पर ब्रिटेन

Real Estate Transparency Index: वैश्विक रियल एस्टेट पारदर्शिता सूचकांक, 2024 की लिस्ट आ गई है। इसमें भारत के पहली श्रेणी के बाजारों ने 2.44 के समग्र अंक के साथ पहली बार पारदर्शी क्षेत्र में प्रवेश किया है। कुल 89 देशों की सूची में भारत 31वें स्थान पर है। भारत ने जेएलएल के वैश्विक रियल एस्टेट पारदर्शिता सूचकांक-2024 में उल्लेखनीय छलांग लगाई है, जो पहली बार पारदर्शी स्तर पर पहुंच गया है।

Image

रियल एस्टेट ट्रांसपेरेंसी इंडेक्स।

Photo : IANS

Real Estate Transparency Index: वैश्विक संपत्ति सलाहकार जेएलएल ने मंगलवार को कहा कि भारत का शीर्ष रियल एस्टेट बाजार पहली बार पारदर्शी क्षेत्र में शामिल हो गया है। जेएलएल ने अपना वैश्विक रियल एस्टेट पारदर्शिता सूचकांक, 2024 जारी किया है, जिसके मुताबिक भारत के पहली श्रेणी के बाजारों ने 2.44 के समग्र अंक के साथ पहली बार पारदर्शी क्षेत्र में प्रवेश किया है। कुल 89 देशों की सूची में भारत 31वें स्थान पर है।

यह सूचकांक वाणिज्यिक संपत्तियों के संस्थागत रूप लेने और डेटा पहुंच में सुधार को दर्शाता है। सलाहकार ने कहा कि भारत ने जेएलएल के वैश्विक रियल एस्टेट पारदर्शिता सूचकांक-2024 में उल्लेखनीय छलांग लगाई है, जो पहली बार पारदर्शी स्तर पर पहुंच गया है।

यह प्रगति वाणिज्यिक बाजार के संस्थागत रूप लेने और रियल एस्टेट डेटा तक बेहतर पहुंच का नतीजा है। इस सूचकांक में उच्च पारदर्शिता क्षेत्र में 13 देश शामिल हैं, जबकि ब्रिटेन शीर्ष है। इसके बाद फ्रांस, अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, नीदरलैंड, न्यूजीलैंड, आयरलैंड, स्वीडन, जर्मनी, जापान, बेल्जियम और सिंगापुर हैं।

भाषा इनपुट के साथ

Ashish Kushwaha
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article