India Q2 GDP Data: चालू वित्त वर्ष 2024-25 की दूसरी तिमाही में 5.4 फीसदी रही GDP ग्रोथ, 8 क्वॉर्टर में सबसे कम

India Q2 GDP Data: चालू वित्त वर्ष 2024-25 की दूसरी तिमाही जुलाई-सितंबर 2024 के दौरान भारत का सकल घरेलू उत्पाद (GDP) 5.4 प्रतिशत बढ़ा है। लेकिन यह 8 तिमाहियों में सबसे धीमी वृद्धि है।

India Q2 GDP Data: शुक्रवार को जारी लेटेस्ट आधिकारिक डेटा के मुताबिक जुलाई-सितंबर 2024 के दौरान भारत का सकल घरेलू उत्पाद (GDP) 5.4 प्रतिशत बढ़ा है। हालांकि यह 8 तिमाहियों में सबसे धीमी वृद्धि है, फिर भी भारत दुनिया की सबसे तेज प्रमुख अर्थव्यवस्था बना हुआ है। Q2 FY25 की 5.4 प्रतिशत की वृद्धि विश्लेषकों की उम्मीदों से कम है, जिन्होंने 6.2 प्रतिशत से 6.9 प्रतिशत की सीमा में वृद्धि का अनुमान लगाया था।

India Q2 GDP Data, Q2 GDP, India's gross domestic product, GDP news, latest GDP

दूसरी तिमाही की जीडीपी ग्रोथ

वित्त मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि वित्त वर्ष 2024-25 की दूसरी तिमाही में वास्तविक जीडीपी में 5.4% की वृद्धि का अनुमान लगाया गया है, जबकि वित्त वर्ष 2023-24 की दूसरी तिमाही में विकास दर 8.1% रहने का अनुमान है। देश की जीडीपी अप्रैल-जून 2024 (Q1 FY25) की पिछली तिमाही में 6.7 प्रतिशत बढ़ी थी। एक साल पहले की अवधि (Q2 FY24) में इसकी वृद्धि दर 8.1 प्रतिशत थी।

End of Feed