बिजनेस

बेटियों की उड़ान से रच रहा भारत नया इतिहास, पीएम मोदी ने नारी शक्ति को सराहा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रोजगार मेले में बेटियों, ग्रामीण महिलाओं और युवाओं की भूमिका को सराहते हुए आत्मनिर्भर भारत की दिशा में सरकार के प्रयासों का उल्लेख किया।

Image

UPSC में बेटियों की जीत पर बोले पीएम मोदी: देश की महिलाएं उड़ान भर रही हैं।

Photo : Twitter

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रोजगार मेले को संबोधित करते हुए देश की बेटियों और महिलाओं की उपलब्धियों की जमकर सराहना की। उन्होंने कहा कि भारत की बेटियां हर क्षेत्र में 'दो कदम आगे' चल रही हैं और नए कीर्तिमान गढ़ रही हैं। प्रधानमंत्री ने कहा, "आज भारत जो ऊंचाइयां छू रहा है, उसमें हर वर्ग की भूमिका अहम है लेकिन बेटियों की भागीदारी सबसे ज्यादा उत्साहजनक है।"

UPSC में बेटियों का दबदबा

पीएम मोदी ने हाल ही में आए UPSC नतीजों का जिक्र करते हुए बताया कि टॉप 2 स्थानों पर महिलाओं का कब्जा रहा है और टॉप 5 में 3 महिलाएं शामिल हैं। यह नारीशक्ति की बढ़ती ताकत का प्रमाण है।

ग्रामीण महिलाओं के लिए नए अवसर

प्रधानमंत्री ने बताया कि आज देशभर में 90 लाख से अधिक स्वयं सहायता समूह (SHG) काम कर रहे हैं, जिनसे 10 करोड़ से अधिक महिलाएं जुड़ी हैं। सरकार ने इनके लिए बजट को पांच गुना बढ़ाया है और अब बिना गारंटी 20 लाख रुपये तक का लोन उपलब्ध कराया जा रहा है।

युवाओं के लिए 'अभूतपूर्व अवसरों' का समय

पीएम मोदी ने देश के युवाओं को राष्ट्र निर्माण में भागीदार बताते हुए कहा, "जब युवा आगे आते हैं तो देश भी तेज़ी से आगे बढ़ता है। IMF का अनुमान है कि भारत आने वाले वर्षों में भी दुनिया की सबसे तेज़ी से बढ़ती अर्थव्यवस्था बना रहेगा।"

आईएएनएस इनपुट के साथ

Ashish Kushwaha
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article