Times Now Summit 2024: भारत विकासशील देश का एक दुर्लभ उदाहरण, आने वाली नई सरकार को करने चाहिए ये बड़े सुधार- अरविंद पनगढ़िया

Times Now Summit 2024: टाइम्स नाउ समिट- इंडिया अनस्टॉपेबल (India Unstoppable) के मंच पर वित्त आयोग के चेयरमैन अरविंद पनगढ़िया ने शिरकत की। उन्होंने देश की इकोनॉमी ग्रोथ पर अपने विचार साझा किया। उन्होने कहा कि भारत एक विकासशील देश का एक दुर्लभ उदाहरण है, जिसने 75 वर्षों से अधिक समय से लोकतंत्र को कायम रखा है।

Times Now Summit 2024: टाइम्स नाउ समिट- इंडिया अनस्टॉपेबल (India Unstoppable) के मंच पर 16वें वित्त आयोग के चेयरमैन अरविंद पनगढ़िया ने शिरकत की। उन्होंने देश की इकोनॉमी ग्रोथ पर अपने विचार साझा किया। मुझे लगता है कि भारत की मौजूदा स्थिति के लिए दो-तीन फैक्टर अहम हैं। भारत आज के लीडिंग पावर बनने की राह पर है। यह एक विकासशील देश का एक दुर्लभ उदाहरण है, जिसने 75 वर्षों से अधिक समय से लोकतंत्र को कायम रखा है। ईटीनाउ के मैनेजिंग एडिटर एंड बिजनेस हेड मिहिर भट्ट से बात करते हुए अरविंद पनगढ़िया ने देश की इकोनॉमी और रिफॉर्म पर अपने विचार लोगों के सामने रखे।

Arvind Panagariya in Times Now Summit 2024

इकोनॉमी रिफॉर्म बरकरार

उन्होंने कहा कि भारत के लिए यह एक बेहतरीन समय है और हमने पिछले 30 साल से अधिक समय से देश में इकोनॉमी रिफॉर्म को बरकरार रखा है। इसमें हमारी लीडरशिप का अहम रोल है। मौजूदा केद्र की सरकार ने देश की ग्रोथ में मजबूत भूमिका निभाई है।

End of Feed