Times Now Summit 2024: आज भारत डिजिटल शक्ति, इन सुधारों से 8 फीसदी ग्रोथ और 55 ट्रिलियन इकोनॉमी का खुलेगा रास्ता- कृष्णमूर्ति सुब्रमण्यन

Times Now Summit 2024: टाइम्स नाउ समिट- इंडिया अनस्टॉपेबल (India Unstoppable) के मंच पर दूसरे दिन इंटरनेशनल मॉनिटरी फंड (IMF) के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर डॉ. कृष्णमूर्ति सुब्रमण्यन जुड़े। डॉ. कृष्णमूर्ति ने भारत की जीडीपी ग्रोथ और इकोनॉमी से जुड़े कई मुद्दों पर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि 8 फीसदी की ग्रोथ के लिए रिफॉर्म जरूरी हैं।

Times Now Summit 2024: टाइम्स नाउ समिट- इंडिया अनस्टॉपेबल (India Unstoppable) के मंच पर दूसरे दिन इंटरनेशनल मॉनिटरी फंड (IMF) के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर डॉ. कृष्णमूर्ति सुब्रमण्यन जुड़े। ईटीनाउ के मैनेजिंग एडिटर एंड बिजनेस हेड मिहिर भट्ट से बात करते हुए डॉ. कृष्णमूर्ति ने भारत की जीडीपी ग्रोथ और इकोनॉमी से जुड़े कई मुद्दों पर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि भारत आज के समय में एक डिजिटल शक्ति बन चुका है और इसका फायदा आम लोगों को मिल रहा है। डॉ. कृष्णमूर्ति ने बताया कि भारत कैसे 8 फीसदी की ग्रोथ दर को हासिल कर सकता है और 2047 तक 55 ट्रिलियन डॉलर की इकोनॉमी बन सकता है।

IMF executive director Krishnamurthy Subramanian in Times Now Summit 2024

8 फीसदी ग्रोथ के लिए बड़े रिफॉर्म जरूरी

डॉ. कृष्णमूर्ति सुब्रमण्यन ने कहा कि अगर हम भारत की ग्रोथ को 90 के दशक से देखें, तो ग्रोथ की औसत दर 7 फीसदी रही है। अगर हमें 8 फीसदी की विकास दर हासिल करनी है, तो पॉलिसी में रिफॉर्म की जरूरत है। पिछले एक दशक में हमने बड़े आर्थिक सुधार किए हैं, उसे अगर डबल किया जाए तो मौजूदा ग्रोथ दर को बरकरार रखा जा सकता है और आसानी से 8 फीसदी की ग्रोथ को भी हासिल कर सकते हैं। साथ ही भारत अपने 100 साल पर 55 ट्रिलियन डॉलर की इकोनॉमी बन सकता है। जल्द ही डॉ. कृष्णमूर्ति सुब्रमण्यन की इंडिया एट 100 नाम से एक किताब भी आने वाली है।

End of Feed