FY26 में भारत ने बनाया रिकॉर्ड, $860 अरब के पार हुआ निर्यात, पेट्रोलियम और इंजीनियरिंग गुड्स में रही तेजी

FY26 में सामान का निर्यात 441.78 अरब डॉलर तक पहुंच गया, जो पिछले वित्तीय वर्ष में 437.70 अरब डॉलर था। यानी इसमें करीब 0.93% की बढ़त दर्ज हुई। साल के अंत में प्रदर्शन और बेहतर रहा। मार्च 2026 में वस्तुओं का निर्यात 38.92 अरब डॉलर रहा, जो पूरे साल का सबसे ज्यादा मासिक आंकड़ा है।

वित्तीय वर्ष 2025-26 में भारत के निर्यात ने नया रिकॉर्ड बनाया। वस्तुओं और सेवाओं का कुल निर्यात पहली बार 860 अरब डॉलर से ज्यादा पहुंच गया। यह दिखाता है कि भारत का निर्यात लगातार बढ़ रहा है और वैश्विक व्यापार में उसकी स्थिति मजबूत हो रही है। वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, अप्रैल से मार्च FY26 के दौरान भारत का कुल माल और सेवाओं का निर्यात 860.09 अरब डॉलर रहा। FY25 में यह 825.26 अरब डॉलर था। इस तरह साल दर साल करीब 4.22% की बढ़ोतरी दर्ज हुई और नया रिकॉर्ड बना।

Motorola Edge 70 Pro (1)

खास तौर पर खनिज क्षेत्र में अच्छी बढ़त देखने को मिली। (फोटो क्रेडिट-iStock)

वस्तुओं का निर्यात भले ही धीमी रफ्तार से बढ़ा, लेकिन इसमें बढ़ोतरी जरूर हुई। FY26 में सामान का निर्यात 441.78 अरब डॉलर तक पहुंच गया, जो पिछले वित्तीय वर्ष में 437.70 अरब डॉलर था। यानी इसमें करीब 0.93% की बढ़त दर्ज हुई। साल के अंत में प्रदर्शन और बेहतर रहा। मार्च 2026 में वस्तुओं का निर्यात 38.92 अरब डॉलर रहा, जो पूरे साल का सबसे ज्यादा मासिक आंकड़ा है।

End of Feed