बिजनेस

ET Now Global Business Summit 2024: भारत में विकास की मजबूत नींव तैयार, ग्रामीण भारत की बदलेगी तस्वीर-ITC चेयरमैन

ET Now Global Business Summit 2024: भारत की ग्रोथ एक मिसाल है। यह बातें टाइम्स नाउ के ग्लोबल बिजनेस समिट 2024 में आईटीसी चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर संजीव पुरी ने कही है। पुरी ने कहा कि ग्रामीण भारत में डिमांड रफ्तार पकड़ रही है। और एक-दो मानसून सीजन अच्छा होने से ग्रामीण इलाकों की पूरी तस्वीर बदल जाएगी।

Image

ईटी नाऊ ग्लोबल बिजनेस समिट में आईटीसी चेयरमैन संजीव पुरी

ET Now Global Business Summit 2024:भारत में विकास की नींव तैयार हो गई है और वह बेहद आसानी से अगले कई वर्षों तक 6-7 फीसदी की ग्रोथ हासिल कर सकता है। यही नहीं जब पूरी दुनिया ग्रोथ के लिए संघर्ष कर रही है, भारत की ग्रोथ एक मिसाल है। यह बातें टाइम्स नाउ के ग्लोबल बिजनेस समिट 2024 में आईटीसी चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर संजीव पुरी ने कही है। पुरी ने कहा कि ग्रामीण भारत में डिमांड रफ्तार पकड़ रही है। और एक-दो मानसून सीजन अच्छा होने से ग्रामीण इलाकों की पूरी तस्वीर बदल जाएगी। पुरी ने यह भी कहा कि उद्योग जगत के सर्वे में भी भारत के बढ़ते आत्मविश्वास की झलक मिलती है।

हर क्षेत्र में बदलाव दिख रहा है

ईटी नाउ एवं ईटी नाउ स्वदेश के एडिटर इन चीफ निकुंज डालमिया से बातचीत करते हुए संजीव पुरी ने बताया कि पिछले कुछ समय से रिफॉर्म के जरिए भारत में विकास की मजबूत नींव तैयार की गई है। और नीतियां जो तैयार हुई उसका फायदा मिलना तय है। खास बात यह है कि जब पूरी दुनिया संघर्ष कर रही है उसके बावजूद भारत 6-7 फीसदी की ग्रोथ हासिल कर रहा है। और सीआईआई के सर्वेक्षणों में भी बढ़ता आत्मविश्वास दिख रहा है। यह केवल आंकड़ों की बात नहीं है बल्कि लोगों के भरोसे की बात है।

पैदा हो रहे हैं नए अवसर

इस समय महंगाई कंट्रोल में है। इंफ्रास्ट्रक्चर क्षेत्र में तेजी से काम हुआ है। कृषि क्षेत्र में एफपीओ और टेक्नोलॉजी को भी बढ़ावा मिला है। जिसका फायदा दिख रहा है। देश को मैन्युफैक्चरिंग हब बनाने की दिशा में काम हो रहा है। पर्यटन क्षेत्र एक नया अवसर लेकर आ रहा है। ऐसे में अगर आने वाले समय में मानसून अच्छा हुआ तो उसका असर ग्रामीण इलाकों में भी दिखेगा। पुरी ने कहा आईटीसी भी इस ग्रोथ की कहानी में तेजी से विस्तार कर रही है। कंपनी 3 नए प्लांट लगा रही है। इसके अलावा कई अहम प्रोडक्ट भी बाजार में उतारेगी।

TNN Business Desk
TNN बिजनेस डेस्क author

TNN बिजनेस डेस्क

और पढ़ें
End of Article