India Forex Reserves: भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 5.68 अरब डॉलर घटकर 561.26 अरब डॉलर पर पहुंचा

  • Agency by: Agency
  • Updated Feb 24, 2023, 07:42 PM IST

India Forex Reserves: विदेशी मुद्रा भंडार में लगातार तीसरे सप्ताह गिरावट हुई है। इससे पिछले सप्ताह मुद्रा भंडार 8.319 अरब डॉलर घटकर 566.948 अरब डॉलर रह गया था। इससे पहले अक्टूबर 2021 में देश का विदेशी मुद्रा भंडार 645 अरब अमेरिकी डॉलर के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया था।

India Forex Reserves: देश का विदेशी मुद्रा भंडार 17 फरवरी को समाप्त सप्ताह में 5.681 अरब डॉलर घटकर 561.267 अरब डॉलर रहा। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। विदेशी मुद्रा भंडार में लगातार तीसरे सप्ताह गिरावट हुई है। इससे पिछले सप्ताह मुद्रा भंडार 8.319 अरब डॉलर घटकर 566.948 अरब डॉलर रह गया था।

India Forex Reserves

देश का विदेशी मुद्रा भंडार 5.68 अरब डॉलर घटकर 561.26 अरब डॉलर पर

इससे पहले अक्टूबर 2021 में देश का विदेशी मुद्रा भंडार 645 अरब अमेरिकी डॉलर के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया था। वैश्विक घटनाक्रमों के बीच केंद्रीय बैंक के रुपये की विनियम दर में तेज गिरावट को रोकने के लिए मुद्रा भंडार का उपयोग करने की वजह से बाद में इसमें गिरावट आई।

End of Feed