Foreign Exchange Reserves: 630.607 अरब डॉलर का हुआ भारत का विदेशी मुद्रा भंडार, लगातार दूसरे हफ्ते बढ़ा, गोल्ड रिजर्व में भी इजाफा

Foreign Exchange Reserves: भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 31 जनवरी को समाप्त हुए हफ्ते में 1.05 अरब डॉलर बढ़कर 630.607 अरब डॉलर हो गया है। यह जानकारी भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) द्वारा जारी किए गए डेटा में दी गई।

KEY HIGHLIGHTS
  • भारत का विदेशी मुद्रा भंडार बढ़ा
  • लगातार दूसरे हफ्ते इजाफा
  • गोल्ड रिजर्व भी बढ़ा

Foreign Exchange Reserves: भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 31 जनवरी को समाप्त हुए हफ्ते में 1.05 अरब डॉलर बढ़कर 630.607 अरब डॉलर हो गया है। यह जानकारी भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) द्वारा जारी किए गए डेटा में दी गई। पिछले सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार 5.574 अरब डॉलर बढ़कर 629.557 अरब डॉलर हो गया था। केंद्रीय बैंक द्वारा जारी किए गए आंकड़ों में बताया गया कि हफ्ते के दौरान गोल्ड रिजर्व 1.1242 अरब डॉलर बढ़कर 70.893 अरब डॉलर पर पहुंच गया है। स्पेशल ड्राइंग राइट्स (एसडीआर) 29 मिलियन डॉलर बढ़कर 17.889 अरब डॉलर पर पहुंच गए हैं। हालांकि, इस दौरान देश की अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) में रिजर्व पोजीशन 14 मिलियन डॉलर गिरकर 4.141 अरब डॉलर पर आ गई है।

Foreign Exchange Reserves of India

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार

ये भी पढ़ें -

सितंबर में बना था रिकॉर्ड

पिछले साल सितंबर में विदेशी मुद्रा भंडार बढ़कर 704.885 अरब डॉलर के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया था।

End of Feed