बिजनेस

Coal Exchange: देश का पहला कोयला एक्सचेंज जल्द, जानें क्या मिलेगा फायदा

Coal Exchange: कोयला मंत्रालय की 2024-25 की कार्ययोजना के अनुसार, देश में कोयला कारोबार के लिए एक्सचेंज की स्थापना से ऑनलाइन ट्रेडिंग मंच के माध्यम से कोयला बाजार खुल जाएगा।

Image

कोयला एक्सचेंज

Photo : iStock

Coal Exchange:कोयला और खान मंत्री जी किशन रेड्डी ने सोमवार को कहा कि देश का पहला कोयला एक्सचेंज जल्द ही गठित होने जा रहा है। इसके तहत खरीद-बिक्री का बाजार होने से विक्रेताओं और खरीदारों को कोयले की खरीद-बिक्री आसान हो जाएगी। कोयला और खान मंत्री जी किशन रेड्डी ने यह जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि कोयला एक्सचेंज के जल्द ही शुरू होने की संभावना है।मंत्री ने कहा कि कोयला एक्सचेंज स्थापित करने की योजना पर हाल ही में एक बैठक में चर्चा की गई।

कोयला की उपलब्धता होगी आसान

कोयला मंत्रालय की 2024-25 की कार्ययोजना के अनुसार, देश में कोयला कारोबार के लिए एक्सचेंज की स्थापना से ऑनलाइन ट्रेडिंग मंच के माध्यम से कोयला बाजार खुल जाएगा। साथ ही समाशोधन और निपटान तंत्र भी खुल जाएगा और बाजार में इस ईंधन की उपलब्धता आसान हो जाएगी।इसमें कहा गया है कि देश में कोयला एक्सचेंज गठित करने के लिए मंत्रिमंडल के लिए मसौदा नोट अंतर-मंत्रालयी परामर्श के लिए जारी किया गया था। मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति के लिए अंतिम नोट को कोयला मंत्री ने मंजूरी दे दी है।कोयला एक्सचेंज कोयला नियंत्रक संगठन की देखरेख में काम करेगा।मंत्री ने आगे कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो भारत कोकिंग कोयला रूस से आयात करेगा।

दसवें दौर की नीलामी

जेएसडब्ल्यू स्टील, जेएसडब्ल्यू एनर्जी, एसीसी लिमिटेड, एनएमडीसी लिमिटेड, एनटीपीसी माइनिंग लिमिटेड और जिंदल स्टील एंड पावर लिमिटेड (जेएसपीएल) समेत 31 कंपनियों ने वाणिज्यिक कोयला खदान नीलामी के दसवें दौर के लिए बोलियां जमा की हैं कोयला मंत्रालय ने सोमवार को बयान में कहा कि इस दौर की नीलामी प्रक्रिया में कुल 31 कंपनियों ने अपनी बोलियां जमा की हैं।वाणिज्यिक कोयला खदान नीलामी के तहत पहली बार 10 से अधिक नई कंपनियों ने भाग लिया है।वाणिज्यिक खदान नीलामी के दसवें दौर में जून में कुल 67 कोयला ब्लॉक बिक्री के लिए रखे गए थे। सरकार को 67 कोयला खदानों के लिए 44 बोलियां मिली हैं।

Prashant Srivastav
प्रशांत श्रीवास्तवauthor

करीब 17 साल से पत्रकारिता जगत से जुड़ा हुआ हूं। और इस दौरान मीडिया की सभी विधाओं यानी टेलीविजन, प्रिंट, मैगजीन, डिजिटल और बिजनेस पत्रकारिता में काम करने का मौका मिला। इस समय Timesnowhindi.com में टीम लीड के रुप में बिजनेस, ऑटो, यूटीलिटी, टेक सेक्शन में अपना योगदान दे रहा हूं। करियर का पहला ब्रेक हैदराबाद स्थित मीडिया संस्थान ईटीवी से टेलीविजन के जरिए हुआ। यहां पर टेलीविजन पत्रकारिता की बारीकियों को समझने का मौका मिला। और उसके बाद अगला पड़ाव दिल्ली स्थित दैनिक भास्कर समूह का बिजनेस भास्कर रहा। यहां से बिजनेस पत्रकारिता में कदम रखा। और यह सफर वित्त मंत्रालय की रिपोर्टिंग से लेकर बैंकिंग, इंश्योरेंस, ऑटो, एफएमसीजी, एमएमएमई, टेलीकॉम सेक्टर की ग्राउंड रिपोर्ट से लेकर कॉरपोरेट जगत की खबरें और इकोनॉमी से जुड़ी खबरों से गुजरते हुए अमर उजाला, मनी भास्कर वेबसाइट से होकर आउटलुक मैगजीन पहुंचा। यहां पर पॉलिटिकल खबरों को करने का मौका मिला। आउटलुक में रहते हुए भाजपा और कांग्रेस पार्टी को भी कवर किया। इस दौरान दिल्ली दंगों पर ग्राउंड रिपोर्ट से लेकर सीएए आंदोलन, किसान आंदोलन और कृषि जगत, वाइल्ड लाइफ से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्ट भी करने का मौका मिला। करियर के इस सफर में 2014 लोक सभा चुनाव, 2019 लोक सभा चुनाव, इसके अलावा उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव, राजस्थान विधान सभा, मध्य प्रदेश विधान सभा चुनाव की ग्राउंड रिपोर्ट भी की। पिछले 16 साल से केंद्रीय बजट की बारीकियों को समझकर उसे आम भाषा में लोगों तक पहुंचाने का भी प्रयास किया है। 17 साल के करियर में करीब 10 साल डिजिटल मीडिया का अनुभव रहा है। पिछले 3 साल से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। पत्रकारिता का ककहरा माखन लाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से सीखा है।

और पढ़ें
End of Article