नवरात्रि से दिवाली तक देश में ₹7 लाख करोड़ से ज्यादा के कारोबार का अनुमान, CAIT ने जताई 15-18% वृद्धि की उम्मीद

नवरात्रि से दिवाली तक देश में इस बार 7 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार होने की उम्मीद है। यानी करीब 1 महीने के त्योहारी सीजन में हर दिन 24138 करोड़ रुपये बाजारों में बरसेंगे।

नवरात्रि से दिवाली तक इस साल देशभर में ₹7 लाख करोड़ से ज्यादा का कारोबार होने का अनुमान है। कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) के महासचिव और चांदनी चौक से सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने बताया कि CAIT के आंकड़ों के मुताबिक, इस साल त्योहारी कारोबार में पिछले साल के मुकाबले करीब 15 से 18 प्रतिशत की वृद्धि हो सकती है।

CAIT expect rs 7 lakh crore trade

पूरे देश में त्योहारी सीजन में जबरदस्त कारोबार की उम्मीद

खंडेलवाल ने कहा कि नवरात्रि और दुर्गा पूजा के बाद दशहरा, करवा चौथ, धनतेरस, दिवाली, गोवर्धन पूजा, भाई दूज, छठ पूजा, गुरु नानक जयंती और तुलसी विवाह जैसे त्योहारों के दौरान देशभर के बाजारों में खरीदारी बढ़ती है। इससे व्यापार के साथ-साथ परिवहन, होटल, पर्यटन, खानपान और अन्य सेवाओं से जुड़े क्षेत्रों में भी आर्थिक गतिविधियां तेज होती हैं।

End of Feed