बिजनेस

भारत का निर्यात अक्टूबर में 6.21% बढ़ कर रहा 33.57 अरब डॉलर, 65.03 अरब डॉलर का हुआ आयात

Import-Export Of India: देश का व्यापार घाटा अक्टूबर में 31.46 अरब डॉलर रहा। चालू वित्त वर्ष 2023-24 की अप्रैल-अक्टूबर अवधि में निर्यात सात प्रतिशत घटकर 244.89 अरब अमेरिकी डॉलर हो गया। इन सात महीनों में आयात 8.95 प्रतिशत घटकर 391.96 अरब अमेरिकी डॉलर रहा।

Image

भारत का आयात-निर्यात

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • अक्टूबर में 33.57 अरब डॉलर रहा निर्यात
  • 6.21 फीसदी की हुई बढ़ोतरी
  • अक्टूबर में 31.46 अरब डॉलर रहा व्यापार घाटा

Import-Export Of India: भारत का निर्यात इस साल अक्टूबर में 6.21 प्रतिशत बढ़कर 33.57 अरब डॉलर रहा। बुधवार को जारी सरकारी आंकड़ों के अनुसार, अक्टूबर 2022 में यह 31.6 अरब डॉलर था। इसी तरह अक्टूबर में आयात भी बढ़कर 65.03 अरब डॉलर हो गया, जबकि अक्टूबर 2022 में यह 57.91 अरब डॉलर था।

कितना रहा व्यापार घाटा

देश का व्यापार घाटा अक्टूबर में 31.46 अरब डॉलर रहा। चालू वित्त वर्ष 2023-24 की अप्रैल-अक्टूबर अवधि में निर्यात सात प्रतिशत घटकर 244.89 अरब अमेरिकी डॉलर हो गया। इन सात महीनों में आयात 8.95 प्रतिशत घटकर 391.96 अरब अमेरिकी डॉलर रहा।

चीन भारत का प्राथमिक आयात स्रोत

वाणिज्य सचिव सुनील बर्थवाल ने कहा कि अक्टूबर में ट्रेड नंबर्स ग्रोथ के संकेत हैं। बर्थवाल ने यह भी खुलासा किया कि चीन भारत का प्राथमिक आयात स्रोत बना हुआ है। उसके बाद रूस, संयुक्त अरब अमीरात, अमेरिका और सऊदी अरब हैं।

किन सेक्टरों में हुई ग्रोथ

अप्रैल-अक्टूबर 2022 की तुलना में सोने का आयात 5.5% बढ़कर 29.48 अरब डॉलर हो गया। इसी अवधि के दौरान बासमती चावल का निर्यात लगभग 14% बढ़कर 2.59 अरब डॉलर हो गया। अक्टूबर में, सेवा निर्यात 28.70 अरब डॉलर रहा, जो सितंबर के 29.37 अरब डॉलर से लगभग 2.3% की कमी है। इस बीच, सेवा आयात कुल 14.32 अरब डॉलर रहा, जो सितंबर के 14.91 अरब डॉलर से लगभग 3.9% कम है।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article