बिजनेस

Civil Aviation: भारत, चीन ने नागर विमानन क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने, सीधी उड़ानें बहाल करने पर चर्चा की

Civil Aviation: बैठक में दोनों देशों के बीच नागर विमानन सहयोग को और मजबूत करने, विशेष रूप से दोनों देशों के बीच अनुसूचित यात्री उड़ानों को शीघ्र बहाल करने के संबंध में विचारों के आदान-प्रदान पर ध्यान केंद्रित किया गया।

Image

नागर विमानन क्षेत्र में सहयोग को मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा।

Photo : Times Now Digital

Civil Aviation: भारत और चीन ने बृहस्पतिवार को नागर विमानन क्षेत्र में सहयोग को मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की। इसमें दोनों देशों के बीच सीधी उड़ानें बहाल करना भी शामिल है। नागर विमानन मंत्री के राममोहन नायडू, नागर विमानन सचिव वुमलुनमंग वुअलनम और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने राष्ट्रीय राजधानी में नागर विमानन पर एशिया प्रशांत मंत्रिस्तरीय सम्मेलन के अवसर पर चीन के प्रतिनिधियों से मुलाकात की।

दोनों देशों के बीच इन मुद्दों पर हुई चर्चा

नायडू ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर कहा कि उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ सोंग झियोंग के नेतृत्व में एक चीनी प्रतिनिधिमंडल के साथ शिष्टाचार बैठक की। मंत्री ने कहा कि बैठक में दोनों देशों के बीच नागर विमानन सहयोग को और मजबूत करने, विशेष रूप से दोनों देशों के बीच अनुसूचित यात्री उड़ानों को शीघ्र बहाल करने के संबंध में विचारों के आदान-प्रदान पर ध्यान केंद्रित किया गया।

चीनी पक्ष ने सीधी उड़ानें बहाल करने का उल्लेख किया

बाद में नायडू ने संवाददाताओं से कहा कि चीनी पक्ष ने सीधी उड़ानें बहाल करने का उल्लेख किया है, लेकिन अभी तक कोई निर्णय नहीं लिया गया है। विदेश मंत्रालय और अन्य हितधारकों के साथ चर्चा के बाद कोई निर्णय लिया जाएगा। वर्तमान में भारत और चीन के बीच कोई सीधी उड़ान नहीं है। कोविड महामारी के समय ये सेवाएं बंद कर दी गई थीं।

भाषा इनपुट के साथ

Ashish Kushwaha
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article