Largest Exporter Of Fuel: यूरोपीय संघ को ईंधन का सबसे बड़ा निर्यातक बना भारत, यहां से यूरोप पहुंच रहा रूसी तेल

Largest Exporter Of Fuel: रूस के यूक्रेन पर आक्रमण के बाद भारत रूसी कच्चे तेल का दूसरा सबसे बड़ा खरीदार बन गया है। देश का रूस से आयात यूक्रेन युद्ध से पहले कुल आयातित तेल के एक प्रतिशत से भी कम था और युद्ध के बाद खरीद बढ़कर लगभग 40 प्रतिशत हो गई है।

KEY HIGHLIGHTS
  • EU को जा रहा रूसी तेल
  • भारत के जरिए रहा पहुंच
  • रूसी तेल से बने रिफाइंड ईंधन पर स्पष्ट नीति नहीं

Largest Exporter Of Fuel: वर्ष 2024 की पहली तीन तिमाहियों में भारत से यूरोपीय संघ को डीजल जैसे ईंधन का निर्यात 58 प्रतिशत बढ़ गया। एक मासिक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई। ऐसे में माना जा रहा है कि इसमें रूस से आने वाले कच्चे तेल की बड़ी हिस्सेदारी है, जिसे रिफाइंड करके यूरोप भेजा जा रहा है। दिसंबर 2022 में यूरोपीय संघ और जी7 देशों ने रूस पर प्रतिबंध लगाते हुए उसके कच्चे तेल के आयात पर प्राइस रेंज और प्रतिबंध लगा दिया था। हालांकि, रूस के कच्चे तेल से बने रिफाइंड ईंधन पर नीति में स्पष्टता की कमी का मतलब था कि प्रतिबंध नहीं लगाने वाले देश बड़ी मात्रा में रूसी कच्चे तेल का आयात कर सकते हैं और उन्हें रिफाइंड प्रोडक्ट्स में बदलकर बैन लगाने वाले देशों को कानूनी रूप से निर्यात कर सकते हैं।

Largest Exporter Of Fuel

ईंधन का सबसे बड़ा निर्यातक

ये भी पढ़ें -

End of Feed