बिजनेस

दो जून की रोटी को तरसेगा बदहाल पाकिस्तान! भारत ने IMF से की यह अपील

Pahalgam Terror Attack: कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले के बाद से भारत लगातार पाकिस्तान के खिलाफ कार्रवाई कर रहा है। अब भारत ने अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) से कहा कि पाकिस्तान को दिए लोन की समीक्षा करें।

Image

IMF से भारत ने की पाकिस्तान पर कार्रवाई की अपील

Photo : iStock

Pahalgam Terror Attack : भारत ने अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) से पाकिस्तान को दिए गए अपने ऋणों की समीक्षा करने का अनुरोध किया है। न्यूज एजेंसी रॉयटर्स ने भारत सरकार के एक सूत्र के हवाले से शुक्रवार को बताया कि भारत ने अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष से पाकिस्तान को दिए गए ऋणों की समीक्षा करने को कहा है। गौर हो कि पिछले सप्ताह कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 लोगों की मौत के बाद भारत लगातार एक्शन में है। भारत ने तीन हमलावरों की पहचान की है, जिनमें से दो पाकिस्तानी आतंकवादी हैं।

पाकिस्तान की नकेल कसने के लिए भारत कई तरह की कार्रवाई कर चुका है। भारत ने एक महत्वपूर्ण नदी सिंधु जल बंटवारे की संधि को निलंबित कर दिया है और पाक एयरलाइनों के लिए अपने हवाई क्षेत्र को बंद कर दिया है।

पाकिस्तान ने पिछले साल IMF से 7 अरब डॉलर का बेलआउट पैकेज हासिल किया और मार्च में उसे 1.3 अरब डॉलर का नया क्लाइमेट रिजिलिएंस लोन दिया गया। यह पैकेज 350 अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था के लिए महत्वपूर्ण है और पाकिस्तान ने कहा कि बेलआउट के तहत यह स्थिर हो गया है जिससे उसे डिफॉल्ट के खतरे को रोकने में मदद मिली है।

रॉयटर्स के मुताबिक एक सरकारी सूत्र ने बिना विस्तृत जानकारी दिए बताया कि भारत ने पाकिस्तान को दिए गए अपने लोन पर आईएमएफ के समक्ष चिंता जताई है और समीक्षा की मांग की है। आईएमएफ और भारत के वित्त मंत्रालय ने तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article