बिजनेस

धनतेरस पर वाहन, होम अप्लाएंसेस और उपभोक्ता सामानों की बिक्री में दिखी उछाल

  • Authored by: आशीष कुशवाहा
  • Updated Nov 11, 2023, 02:44 PM IST

Dhanteras offer 2023 Empact: कर्षक ऑफर और योजनाओं के कारण पिछले साल की समान अवधि की तुलना में दीपावाली से पहले धनतेरस की बिक्री के दौरान दहाई अंक में उच्च वृद्धि दर्ज की है।

Image

धनतेरस पर यात्री वाहन उद्योग की थोक बिक्री 21 प्रतिशत से अधिक होने की उम्मीद है।

Photo : Times Now Digital

Dhanteras offer 2023 Empact: धनतेरस के दौरान बाजार में रौनक रही और वाहन निर्माताओं, उपभोक्ता सामान बनाने वाली कंपनियों और उपकरण निर्माताओं ने अच्छी बिक्री दर्ज की। उन्होंने उम्मीद जताई है कि यह प्रवृत्ति अगले तीन दिन तक जारी रहेगी। विनिर्माताओं ने आकर्षक ऑफर और योजनाओं के कारण पिछले साल की समान अवधि की तुलना में दीपावाली से पहले धनतेरस की बिक्री के दौरान दहाई अंक में उच्च वृद्धि दर्ज की है।

थोक बिक्री में पिछले साल की तुलना में दो गुना वृद्धि

मारुति सुजुकी के वरिष्ठ कार्यकारी अधिकारी (विपणन और बिक्री) शशांक श्रीवास्तव के अनुसार, धनतेरस पर यात्री वाहन उद्योग की थोक बिक्री 21 प्रतिशत से अधिक होने की उम्मीद है। देश की दूसरी अग्रणी वाहन निर्माता हुंदै मोटर इंडिया लिमिटेड (एचएमआईएल) ने थोक बिक्री में पिछले साल की तुलना में दो गुना वृद्धि की है।

भाई दूज तक की थोक बिक्री में 21 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि होगी

इसी तरह, एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स, पैनासोनिक और गोदरेज अप्लायंसेज जैसी प्रमुख कंपनियों ने भी दीपावाली से पहले धनतेरस पर बिक्री में 15-20 प्रतिशत की वृद्धि की है। श्रीवास्तव ने कहा, “इस धनतेरस पर हमने थोक बिक्री में तेजी देखी है। अनुमान है कि धनतेरस से भाई दूज तक उद्योग की थोक बिक्री 55,000 से 57,000 वाहनों की होगी, जो 21 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि होगी।”

पिछले साल इस अवधि के दौरान उद्योग ने लगभग 45,000 वाहनों की थोक बिक्री की थी। हुंडई के मुख्य परिचालन अधिकारी (सीओओ) तरुण गर्ग ने कहा, “एचएमआईएल ने धनतेरस के शुभ दिन पर अभूतपूर्व 10,293 इकाइयां बेचीं, जो पिछले साल के आंकड़े के मुकाबले दोगुने से भी अधिक है।”

दिल्ली में 5,000 करोड़ रुपये के कारोबार की उम्मीद

उद्योग संगठन कैट (कॉन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स) ने कहा कि वाहन, बर्तन, रसोई उपकरण और इलेक्ट्रॉनिक्स की बिक्री में आज उछाल देखा गया। कैट के अनुसार शुक्रवार को पूरे देश में 50,000 करोड़ रुपये के कारोबार का अनुमान है। अकेले दिल्ली में 5,000 करोड़ रुपये के कारोबार की उम्मीद है।

आशीष कुशवाहा
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article