New tax Regime 2025: टैक्स छूट से मिडिल क्लास के हाथों में आएगा अधिक पैसा, जानिए कैसे और कितना?

Budget 2025 New Income Tax Regime changes: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण वित्त वर्ष 2025-26 के लिए बजट पेश किया। इसमें टैक्सपेयर्स के लिए ऐतिहासिक फैसले लिए गए। नई टैक्स व्यवस्था में बड़े सुधार किये गये। इससे आपके हाथ में अधिक पैसा आएगा, जानिए कैसे?

Budget 2025 New Income Tax Regime changes: आज मिडिल क्लास के लिए जश्न का दिन था, क्योंकि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने ऐतिहासिक केंद्रीय बजट पेश किया। बजट में पेश किए गए इनकम टैक्स सुधार पिछले दशक के सबसे बड़े सुधारों में से हैं। राजकोषीय घाटे से समझौता किए बिना लोगों के हाथों में अधिक पैसा डालने के लिए सरल और जरुरी फैसला लिया गया। 2020 में शुरू की गई कटौती के बिना नई और आसान टैक्स व्यवस्था में ये घोषणाएं की गईं।

Nirmala Sitharaman, New tax Regime, new tax Regime changes, income tax, income tax exemption

नई टैक्स रिजीम में छूट से कितना होगा फायदा?

New tax Regime 2025: उच्च इनकम टैक्स में छूट

इनकम टैक्स में दो तरह के बदलाव किए गए हैं। सबसे पहले इनकम टैक्स एक्ट के सेक्शन 87A के तहत छूट बढ़ा दी गई है। छूट मूल रूप से 2013 के बजट में पेश की गई थी और 5 लाख रुपये से अधिक की कुल आय वाले व्यक्तियों के लिए 2000 रुपये तक सीमित थी। पिछले कुछ वर्षों में सीमा और पात्रता मानदंड संशोधित किए गए हैं। इस वर्ष 12 लाख रुपये से अधिक नहीं, कुल टैक्स योग्य आय के लिए छूट को बढ़ाकर 60,000 रुपये कर दिया गया है, जबकि पिछले वर्ष 7 लाख रुपये की टैक्स योग्य आय के लिए छूट की सीमा 25,000 रुपये थी। इसलिए 7,75,000 रुपये और 12,75,000 रुपये के बीच टैक्स योग्य आय वाले लोगों के लिए यह 83,200 रुपये तक की बचत है। इसका टैक्सपेयर आधार पर बहुत बड़ा प्रभाव पड़ता है। इनकम टैक्स विभाग द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक मूल्यांकन वर्ष 2023-24 में 8 करोड़ टैक्सपेयर्स ने रिटर्न फाइल किया। उनमें से 7.3 करोड़ या 91% की सकल आय 15 लाख रुपये या उससे कम थी। इस डेटा के आधार पर करीब 85% टैक्सपेयर्स नई टैक्स व्यवस्था चुनने पर अगले वर्ष से कोई टैक्स नहीं देंगे।

End of Feed