New Income Tax Slab 2025: आज से 12 लाख तक की कमाई पर नहीं लगेगा इनकम टैक्स, जानिए क्या बदला

New Income Tax Slab 2025: आज 1 अप्रैल से नए फाइनेंशियल ईयर की शुरुआत हो चुकी है। सालाना 12 लाख रुपए तक की इनकम वाले लोगों को अब टैक्स का भुगतान करने से छूट मिलेगी। यह बदलाव नई टैक्स रीजीम का हिस्सा है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट 2025-26 पेश करते हुए ऐलान किया था।

New Income Tax Slab 2025: 1 अप्रैल 2025 से नए वित्तीय वर्ष की शुरुआत के साथ ही केंद्रीय बजट 2025 में किए गए कुछ महत्वपूर्ण बदलाव लागू हो गए हैं। इन बदलावों में सबसे महत्वपूर्ण है आयकर छूट सीमा का बढ़ना। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट में ऐलान किया था कि अब 12 लाख तक की वार्षिक आय पर किसी भी प्रकार का आयकर नहीं लिया जाएगा। यह नया टैक्स स्लैब 1 अप्रैल 2025 से प्रभावी हो गया है, जो वेतनभोगी कर्मचारियों के लिए एक बड़ी राहत लेकर आया है।

New Income Tax Slab 2025

सैलरी क्लास वालों के लिए आज से बल्ले-बल्ले (तस्वीर-Canva)

New Income Tax Slab 2025: नए टैक्स स्लैब में क्या बदलाव हुआ है?

नए स्लैब के तहत 7 लाख से बढ़ाकर अब 12 लाख तक की आय पर टैक्स में छूट दी गई है। इसका मतलब यह हुआ कि अब 12 लाख तक की सालाना आय पर कोई टैक्स नहीं लिया जाएगा। इससे उन लोगों को फायदा होगा, जिनकी आय 7 लाख से 12 लाख के बीच है। इस बदलाव का सीधा असर उनकी सैलरी पर पड़ेगा, क्योंकि टैक्स कटौती कम होने से उनका नेट सैलरी बढ़ सकता है।

End of Feed