New Income Tax Bill 2025 Updates: आयकर विधेयक 2025 संसद में आज होगा पेश, ITR फाइल करने के तरीके और भाषा में हो सकते हैं बदलाव

New Income Tax Bill Latest News incometax.gov.in (February 13): आयकर विधेयक 2025 को संसद में पेश किए जाने की संभावना है, जिसमें मौजूदा आयकर अधिनियम, 1961 की जटिल भाषा को सरल और स्पष्ट किया गया है। इस नए विधेयक में 'आकलन वर्ष' की जगह 'कर वर्ष' जैसे आसान शब्दों का उपयोग किया गया है, साथ ही करदाता चार्टर और अन्य महत्वपूर्ण बदलाव भी शामिल हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • सरल भाषा
  • करदाता चार्टर
  • टीडीएस के लिए तालिकाएँ

New Income Tax Bill 2025 : आयकर के मौजूदा जटिल प्रावधानों को सरल और समझने योग्य बनाने के लिए नया आयकर विधेयक 2025 संसद में गुरूवार यानी आज को पेश होने की संभावना है। इस विधेयक में 'आकलन वर्ष' की जगह 'कर वर्ष' जैसे सरल शब्द का उपयोग किया गया है। इससे करदाताओं को अपने दायित्वों को समझने और पालन करने में आसानी होगी।

New Income Tax Bill 2025, New Income Tax Bill, Income tax Bill, New tax Rules

नए विधेयक में जटिल शब्दों को हटाकर सरल और समझने योग्य भाषा का उपयोग किया गया है, जिससे करदाताओं के लिए इसे पालन करना आसान होगा।

नए विधेयक की मुख्य विशेषताएँ

संरचना में बदलाव

नए विधेयक में 536 धाराएं, 23 अध्याय और 16 अनुसूचियां शामिल हैं। इसका आकार 622 पृष्ठों पर आधारित है, जो मौजूदा आयकर अधिनियम, 1961 की तुलना में कहीं छोटा है।

End of Feed