ITR Forms: वर्ष 2025-26 के लिए सभी इनकम टैक्स रिटर्न फॉर्म जारी, जानिए टैक्सपेयर्स क्या मिली राहत

ITR Forms: इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने आकलन वर्ष 2025-26 के लिए सभी सातों इनकम टैक्स रिटर्न फॉर्म अधिसूचित कर दिए हैं। छोटे और मझोले टैक्सपेयर्स द्वारा दाखिल किए जाने वाले ITR फॉर्म 1 और 4 को 29 अप्रैल को अधिसूचित किया गया था।

ITR Forms : इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने आकलन वर्ष 2025-26 के लिए सभी 7 इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) फॉर्म अधिसूचित कर दिए हैं। छोटे और मध्यम टैक्सपेयर्स के लिए ITR-1 (सहज) और ITR-4 (सुगम) को 29 अप्रैल को अधिसूचित किया गया था, जबकि ट्रस्ट और धर्मार्थ संस्थानों के लिए ITR-7 को 11 मई को जारी किया गया।

income tax return forms

आ गए सभी आईटीआर फॉर्म्स

ITR-1 और ITR-4 में पूंजीगत लाभ से जुड़ा बड़ा बदलाव

ITR-1 और ITR-4 फॉर्म में एक अहम बदलाव किया गया है जो लिस्टेड इक्विटी शेयरों से होने वाले लॉन्ग टर्म पूंजीगत लाभ (LTCG) से संबंधित है। अब वेतनभोगी और अनुमानित टैक्सेशन प्लानिंग के तहत आने वाले वे टैक्सपेयर, जिनका एक वित्त वर्ष में LTCG 1.25 लाख रुपये तक है, ITR-1 या ITR-4 दाखिल कर सकते हैं। पहले इन्हें ITR-2 भरना होता था।

End of Feed