Income Tax विभाग ने बजाई खतरे की घंटी, टैक्स रिफंड ईमेल को लेकर दी ये चेतावनी

Income Tax Department Fake Email Alert: इनकम टैक्स विभाग ने जनता को टैक्स रिफंड से संबंधित फर्जी ईमेल के प्रति सतर्क किया है। विभाग ने कहा कि वह कभी भी ईमेल के माध्यम से बैंक डिटेल या व्यक्तिगत जानकारी नहीं मांगता। लोगों को सलाह दी गई है कि वे केवल आधिकारिक वेबसाइट (incometax.gov.in) पर ही रिफंड की स्थिति जांचें और संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करें।

Income Tax Department Fake Email Alert: इनकम टैक्स विभाग ने शुक्रवार (18 जुलाई 2025) को आम जनता को टैक्स रिफंड से जुड़े फर्जी ईमेल के प्रति सचेत किया है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि वह कभी भी ईमेल के माध्यम से किसी टैक्सपेयर से बैंक डिटेल्स या व्यक्तिगत जानकारी नहीं मांगता।

Income Tax Department Fake Email Alert

रिफंड के बहाने साइबर ठगी! आयकर विभाग ने दी सख्त चेतावनी (तस्वीर-istock)

एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर जारी पोस्ट में इनकम विभाग ने कहा कि कई टैक्सपेयर्स को ऐसे ईमेल प्राप्त हो रहे हैं जिनमें "Income Tax Refund" के नाम पर "Manual Confirmation" की मांग की जा रही है। विभाग ने इसे एक #Phishing Scam करार देते हुए जनता से कहा कि वे ऐसे ईमेल में दिए गए किसी भी लिंक पर क्लिक न करें।

End of Feed