मिल रहे नोटिस
विभाग ने कई ऐसे मामले पकड़े हैं जिनके पैन आधार कार्ड से लिंक नहीं मिले हैं। ज्यादातर मामलों में पाया है कि संपत्ति विक्रेता का पैन कार्ड निष्क्रिय हो गया है, क्योंकि इसे आधार से लिंक नहीं किया गया है। ऐसे में जिनका पैन कार्ड निष्क्रिय है और उसने 50 लाख रुपये से ज्यादा की संपत्ति खरीदी है तो तो बकाया टीडीएस का भुगतान करने के लिए नोटिस मिल रहे हैं।
आधार-पैन लिंक कराने पर अब 1000 लेट फीस
आयकर अधिनियम की धारा 139-AA के तहत ITR में आधार लिंक कराना जरूरी है। आधार और पैन कार्ड को लिंक कराने की लास्ट डेट 31 मार्च 2022 थी। इस डेट तक पैन और आधार को फ्री में लिंक कराया जा सकता था। हालांकि, अभी भी 1000 रुपये का लेट फीस देकर पैन और आधार को लिंक करा सकते हैं।
