बिजनेस

Important Days in December: दिसंबर में निपटा लें ये चार जरूरी काम, वरना होगा पछतावा

  • Authored by: आशीष कुशवाहा
  • Updated Dec 3, 2023, 12:34 PM IST

Important Days in December:31 दिसंबर की डेडलाइन पैसे से जुड़े कई काम हैं जिसे इस महीने की आखिर तक पूरे करने हैं। इनमें म्यूचुअल फंड नॉमिनी की डेडलाइन, एसबीआई अमृत कलश में निवेश करने की अंतिम तिथि, बैंक लॉकर समझौते पर साइन जैसे काम जुड़े हैं।

Image

दिसंबर 2023 तक पूरे करने होंगे पैसे से जुड़े ये काम।

Photo : iStock

Important Days in December 2023: साल 2023 का आखिरी महीना चल रहा है, ऐसे में पैसै से जुड़े कामों को निपटाने के लिए समय भी कम हो रहा है। दिसंबर कई फाइनेंशियल डेडलाइन वाला महीना भी होता है। 31 दिसंबर की डेडलाइन पैसे से जुड़े कई काम है जिसे इस महीने की आखिर तक पूरे करने हैं। इनमें म्यूचुअल फंड नॉमिनी की डेडलाइन, एसबीआई अमृत कलश में निवेश करने की अंतिम तिथि, बैंक लॉकर समझौते पर साइन जैसे काम जुड़े हैं।

1. बैंक लॉकर एग्रीमेंट

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने बैंकों के लिए अपने ग्राहकों के साथ रिवाइज लॉकर एग्रीमेंट पर साइन करने के लिए कहा है। पहले चरण की समय सीमा 31 दिसंबर 2023 है। नए लॉकर समझौतों में कुछ महत्वपूर्ण बदलाव होंगे, जैसे कि मुआवजे की ज्यादा सीमा आदि से जुड़े नियम हैं।

2. आधार अपडेशन की समय सीमा

भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) में मुफ्त आधार अपडेशन की समय सीमा 31 दिसंबर 2023 तक बढ़ा दी है। इसका मतलब है कि आप अभी भी अपने आधार कार्ड में पता, फोन नंबर और ईमेल के साथ अपडेट कर सकते हैं। 31 दिसंबर 2023 के बाद आपको आधार अपडेशन के लिए शुल्क देना होगा।

3. स्पेशल FD

एसबीआई, इंडियन बैंक, आईडीबीआई बैंक अपनी कुछ स्पेशल एफडी चला रहे हैं जिसकी डेडलाइन 31 दिसंबर 2023 है। इसमें एसबीआई की अमृत कलश योजना, इंडियन बैंक के "इंड सुपर 400" और "इंड सुप्रीम 300 डेज" फिक्स्ड डिपॉजिट आदि शामिल हैं।

4. डीमैट अकाउंट के लिए नॉमिनी

भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI) ने डीमैट खातों के लिए नॉमिनी फॉर्म जमा करने की समय सीमा 31 दिसंबर 2023 तक बढ़ा दी थी। अब डीमैट अकाउंट का नॉमिनी 31 दिसंबर तक फाइल करना जरूरी हैं।

आशीष कुशवाहा
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article