बिजनेस

US Fed FOMC meeting Impact: अमेरिकी Fed FOMC मीटिंग का भारतीय शेयर बाजार पर क्या असर पड़ेगा, जानें राय

US Fed FOMC Meeting, Indian stock market impact : अमेरिकी फेडरल रिजर्व (US Fed) ने बुधवार को अपनी प्रमुख ब्याज दर (Benchmark Interest Rate) में कोई बदलाव नहीं किया। यह दर 4.25% से 4.5% के दायरे में बरकरार रखी गई है। सितंबर 2024 से अब तक फेड तीन बार दरों में कटौती कर चुका है, लेकिन इस बार कोई नया बदलाव नहीं किया गया।

Image

अमेरिकी टेक स्टॉक्स में स्थिरता आई – बड़ी टेक कंपनियों में गिरावट की आशंका टल गई है।

Federal Reserve's decision, no change: अमेरिकी फेडरल रिजर्व (US Fed) ने बुधवार को अपनी प्रमुख ब्याज दर (Benchmark Interest Rate) में कोई बदलाव नहीं किया। यह दर 4.25% से 4.5% के दायरे में बरकरार रखी गई है। सितंबर 2024 से अब तक फेड तीन बार दरों में कटौती कर चुका है, लेकिन इस बार कोई नया बदलाव नहीं किया गया।

भारतीय बाजारों पर असर: सीमित प्रभाव

ET NOW के एडिटर-इन-चीफ निकुंज डालमिया का कहना है कि यह बैठक ज्यादा महत्वपूर्ण नहीं थी और बाजारों पर इसका सीधा प्रभाव नहीं पड़ा। "फेड की बैठक एक ऐसी घटना थी जिसे विश्लेषण किया जा सकता था, लेकिन इसका भारतीय शेयर बाजार पर कोई बड़ा असर नहीं पड़ा," उन्होंने कहा।

वैश्विक बाजारों की स्थिति

अमेरिकी टेक स्टॉक्स में स्थिरता आई जिससे बड़ी टेक कंपनियों में गिरावट की आशंका टल गई है। Nasdaq और S&P कमजोर लेकिन स्थिर और ये इंडेक्स सोमवार और मंगलवार के मुकाबले संभले हैं। Dow Jones में हल्की गिरावट है लेकिन कोई बड़ी बिकवाली या संकट नहीं दिख रहा है। क्रूड ऑयल और डॉलर में गिरावट जिससे डॉलर इंडेक्स 108 पर आ गया है, जिससे उभरते बाजारों को राहत मिलेगी।

भारतीय निवेशकों के लिए क्या रणनीति अपनाएं?

अमेरिकी टेक शेयरों की स्थिरता भारतीय IT स्टॉक्स के लिए सकारात्मक संकेत है। फेड दरों में कटौती की उम्मीद नहीं थी, इसलिए बाजार में कोई बड़ा उतार-चढ़ाव नहीं होगा। डॉलर और कच्चे तेल की नरमी भारतीय बाजारों के लिए फायदेमंद हो सकती है।

डिस्क्लेमर : इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें। यहां पर दी गई सलाह ईटी नाउ स्वदेश की रिपोर्ट के आधार पर है और शेयर पर राय ईटी नाउ स्वदेश को मार्केट एक्सपर्ट द्वारा दी गई जानकारी पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत डॉट कॉम निवेश पर अपनी कोई सलाह नहीं दे रहा है।

Ashish Kushwaha
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article