दुनिया में भारत का डंका! IMF ने बढ़ाया GDP ग्रोथ का अनुमान, 7% की रफ्तार से बढ़ेगी अर्थव्यवस्था

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) ने भारत की आर्थिक विकास दर का अनुमान बढ़ाकर 7 प्रतिशत कर दिया है। मजबूत घरेलू मांग और सर्विस सेक्टर की बेहतर स्थिति को इसकी प्रमुख वजह माना गया है। हालांकि, महंगे कच्चे तेल से चुनौतियां बनी हुई हैं।

भारत की अर्थव्यवस्था को लेकर अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष यानी IMF ने अपना नया अनुमान जारी किया है। अक्टूबर 2026 की वर्ल्ड इकोनॉमिक आउटलुक रिपोर्ट के मुताबिक, IMF ने 2026 के लिए भारत की आर्थिक विकास दर का अनुमान जुलाई में बताए गए 6.4 प्रतिशत से बढ़ाकर 7 प्रतिशत कर दिया है। यानी अनुमान में 0.6 प्रतिशत अंक की बढ़ोतरी हुई है। यह बदलाव बताता है कि वैश्विक आर्थिक चुनौतियों के बावजूद भारत की आर्थिक गतिविधियां उम्मीद से बेहतर बनी हुई हैं। IMF ने 2027 के लिए भी भारत की विकास दर 7 प्रतिशत रहने का अनुमान लगाया है।

IMF Economy

7% की रफ्तार से बढ़ेगी अर्थव्यवस्था

घरेलू मांग और सर्विस सेक्टर से मिल रहा सहारा

IMF के मुताबिक, भारत की आर्थिक वृद्धि को मजबूत घरेलू मांग से मदद मिल रही है। जब लोग सामान खरीदते हैं, सेवाओं का इस्तेमाल करते हैं और कंपनियां अपना कारोबार बढ़ाती हैं, तो अर्थव्यवस्था में गतिविधियां तेज होती हैं। भारत में सर्विस सेक्टर, जिसमें बैंकिंग, आईटी, पर्यटन, संचार और कई अन्य सेवाएं शामिल हैं, भी आर्थिक विकास में अहम भूमिका निभा रहा है। देश का बड़ा घरेलू बाजार, कामकाजी उम्र की आबादी और आर्थिक सुधार भी लंबे समय में विकास को सहारा दे सकते हैं।

End of Feed