IIP: सितंबर में 3.1% बढ़ा औद्योगिक उत्पादन, माइनिंग, मैन्युफैक्चरिंग, पावर सेक्टर्स का बेहतर प्रदर्शन

IIP: राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (NSO) की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक सितंबर 2024 में खनन क्षेत्र का उत्पादन 0.2 प्रतिशत, विनिर्माण उत्पादन 3.9 प्रतिशत और बिजली उत्पादन 0.5 प्रतिशत बढ़ा। खनन, विनिर्माण और बिजली उत्पादन में सुधार से औद्योगिक उत्पादन बढ़ा है।

IIP: विनिर्माण क्षेत्र के बेहतर प्रदर्शन की वजह से देश का औद्योगिक उत्पादन (IIP) सितंबर में 3.1 प्रतिशत बढ़ा है। खनन, विनिर्माण और बिजली उत्पादन में सुधार से औद्योगिक उत्पादन बढ़ा है। मंगलवार को जारी आधिकारिक आंकड़ों से यह जानकारी मिली है। सितंबर, 2023 में औद्योगिक उत्पादन की वृद्धि दर 6.4 प्रतिशत रही थी। हालांकि, इस साल अगस्त में औद्योगिक उत्पादन में 0.1 प्रतिशत की गिरावट आई थी जिसकी मुख्य वजह देश के विभिन्न हिस्सों में बाढ़ के कारण खनन कार्य प्रभावित होना था।

Industrial Production, IIP, Industrial Production of India

देश का औध्योगिक उत्पादन बढ़ा

राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (NSO) की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, सितंबर, 2024 में खनन क्षेत्र का उत्पादन 0.2 प्रतिशत, विनिर्माण उत्पादन 3.9 प्रतिशत और बिजली उत्पादन 0.5 प्रतिशत बढ़ा। अगस्त में खनन क्षेत्र का उत्पादन 4.3 प्रतिशत और बिजली उत्पादन 3.7 प्रतिशत घटा था, जबकि विनिर्माण क्षेत्र की वृद्धि दर भी सिर्फ 1.1 प्रतिशत रही थी। एनएसओ के बयान के अनुसार, सितंबर, 2024 के लिए आईआईपी वृद्धि दर 3.1 प्रतिशत रही है, जबकि अगस्त, 2024 में औद्योगिक उत्पादन 0.1 प्रतिशत घटा था।

End of Feed