Indraprastha Gas Bonus Share Issue: एक टॉप PSU फर्म अपने निवेशकों के लिए पहली बार बोनस शेयर की घोषणा करने जा रही है। ये है इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (IGL)। बता दें कि गेल (इंडिया) लिमिटेड और भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BPCL) इसकी प्रमोटर हैं। फाइलिंग के अनुसार, बोनस शेयरों के प्रस्ताव पर विचार करने और उसे मंजूरी देने के लिए IGL का बोर्ड 10 दिसंबर को बैठक करने वाला है। इसके अलावा, बोनस रेशियो के साथ आज ही रिकॉर्ड डेट की भी घोषणा की जा सकती है।
IGL देगी बोनस शेयर
ये भी पढ़ें -
26 साल पुरानी है कंपनी
IGL एक नेचुरल गैस डिस्ट्रिब्यूशन कंपनी है। यह मुख्य रूप से दिल्ली-एनसीआर में खाना पकाने और वाहनों के लिए फ्यूल की सप्लाई करती है। IGL की स्थापना 1998 में हुई थी। IGL, GAIL, BPCL और दिल्ली सरकार का एक जॉइंट वेंचर है।
Indraprastha Gas Share Price
मंगलवार के कारोबार में Indraprastha Gas के शेयर में मजबूती दिख रही है। करीब पौने 11 बजे इसका शेयर BSE पर 7.10 रु या 1.84 फीसदी की मजबूती के साथ 392.75 रु पर है।
शेयर का परफॉर्मेंस कैसा रहा
- बीते 5 दिनों में ये शेयर 7.56 फीसदी चढ़ा है
- मगर एक महीने में ये 11 फीसदी नीचे आया है
- 6 महीनों में शेयर 16.25 फीसदी फिसला है
- 2024 में अब तक शेयर 6.6 फीसदी फिसला है
डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर एक बोनस इश्यू की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।
