IGL Bonus Share Issue: IGL देगी हर 1 शेयर पर 1 FREE बोनस शेयर, रिकॉर्ड डेट का फिलहाल नहीं किया ऐलान

Indraprastha Gas Bonus Share Issue: बोनस शेयर के बाद IGL की शेयर पूंजी 140 करोड़ रुपये से बढ़कर 280 करोड़ रुपये हो जाएगी। बोनस के लिए कंपनी के पास उपलब्ध सरप्लस कैपिटल से 140 करोड़ रुपये का उपयोग किया जाएगा।

KEY HIGHLIGHTS
  • IGL देगी बोनस शेयर
  • 1 पर 1 बोनस शेयर मिलेगा
  • रिकॉर्ड डेट का ऐलान नहीं हुआ

Indraprastha Gas Bonus Share Issue: इंद्रप्रस्थ गैस (IGL) ने मंगलवार को प्रत्येक एक शेयर के बदले एक बोनस शेयर देने की घोषणा की। यह पहला मौका है जब IGL बोनस शेयर दे रही है। शहरों में खुदरा गैस वितरण करने वाली इंद्रप्रस्थ गैस ने खुदरा निवेशकों की भागीदारी बढ़ाने और उन्हें रिवार्ड देने के मकसद से यह कदम उठाया है। कंपनी ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि आईजीएल के निदेशक मंडल ने मंगलवार को बैठक में कंपनी के शेयरधारकों को 1:1 के रेशियो में बोनस शेयर जारी करने को मंजूरी दी। इसके तहत दो रुपये के फेस वैल्यू का एक बोनस इक्विटी शेयर एलिजिबल शेयरधारकों को प्रत्येक एक शेयर के लिए दिया जाएगा।

Indraprastha Gas Bonus Share Issue

IGL देगी बोनस शेयर

ये भी पढ़ें -

End of Feed