दुनिया की नंबर 1 सहकारी संस्था IFFCO ने त्रिभुवन सहकारी विश्वविद्यालय बिल 2025 का किया स्वागत

Tribhuvan Cooperative University Bill 2025 : भारतीय किसान उर्वरक सहकारी लिमिटेड (IFFCO) ने लोकसभा में पेश और पारित त्रिभुवन सहकारी विश्वविद्यालय बिल 2025 का गर्मजोशी से स्वागत किया। केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह ने इस अवसर पर कहा कि 75 वर्षों में पहली बार भारत को एक समर्पित सहकारी विश्वविद्यालय प्राप्त हुआ है।

Tribhuvan Cooperative University Bill 2025 : भारतीय किसान उर्वरक सहकारी लिमिटेड (IFFCO) ने लोकसभा में पेश और पारित त्रिभुवन सहकारी विश्वविद्यालय बिल 2025 का गर्मजोशी से स्वागत किया। यह ऐतिहासिक निर्णय न केवल ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाएगा बल्कि रोजगार के नए अवसरों को जन्म देगा और सहकारी क्षेत्र को आधुनिक शिक्षा एवं अनुसंधान से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

Tribhuvan Cooperative University Bill 2025

IFFCO ने त्रिभुवन सहकारी यूनिवर्सिटी बिल 2025 का किया स्वाग

भारत को मिला पहला सहकारी विश्वविद्यालय

केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह ने इस अवसर पर कहा कि 75 वर्षों में पहली बार भारत को एक समर्पित सहकारी विश्वविद्यालय प्राप्त हुआ है। यह संस्थान इनोवेशन और शोध के जरिये सहकारी आंदोलन को मजबूत करेगा तथा नए नेतृत्व को प्रशिक्षित करने में अहम भूमिका निभाएगा।

End of Feed