IFFCO: इफको ने ट्रायम्फ ऑफशोर, स्वान एनर्जी के खिलाफ एनसीएलटी का रुख किया, जानें क्या लगाए आरोप

IFFCO: ट्रायम्फ ऑफशोर कर्ज का समय से पहले भुगतान कर रही है। इफको ने कहा कि इसके चलते संयुक्त उद्यम फर्म में उसकी हिस्सेदारी कम हो सकती है और यह उसके हितों के लिए हानिकारक है।

IFFCO: इफको ने स्वान एनर्जी लिमिटेड (एसईएल) और उसके संयुक्त उद्यम ट्रायम्फ ऑफशोर के खिलाफ एनसीएलटी का रुख किया है। इफको ने अपनी याचिका में कहा है कि उसकी मंजूरी के बिना संयुक्त उद्यम कंपनी को कोई भी प्रस्ताव पारित करने और कर्जे के बदले कर्जदाता को शेयर/प्रतिभूति जारी करने से रोका जाए।

IFFCO: इफको ने ट्रायम्फ ऑफशोर, स्वान एनर्जी के खिलाफ एनसीएलटी का रुख किया, जानें क्या लगाए आरोप

ऐसे किसी भी प्रस्ताव के खिलाफ निषेधाज्ञा की मांग करते हुए इफको ने राष्ट्रीय कंपनी कानून न्यायाधिकरण (एनसीएलटी) की अहमदाबाद पीठ के समक्ष दायर अपनी याचिका में आरोप लगाया कि ट्रायम्फ ऑफशोर कर्ज का समय से पहले भुगतान कर रही है। इफको ने कहा कि इसके चलते संयुक्त उद्यम फर्म में उसकी हिस्सेदारी कम हो सकती है और यह उसके हितों के लिए हानिकारक है।

End of Feed