TATA STEEL Share Price Target: टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा स्टील (TATA Steel Ltd) के शेयरों में शुक्रवार को गिरावट देखने को मिली। इसके शेयर 0.20 अंकों (0.12%) की तेजी के साथ 166.75 रुपये पर ट्रेड करते हुए बंद हुए। इस बीच ET Now Swadesh के खास शो में आए मार्केट एक्सपर्ट ने इसमें निवेश की सलाह देते हुए टारगेट और स्टॉप लॉस की जानकारी दी है। तो चलिए एक्सपर्ट ध्वनि ने टाटा स्टील पर क्या स्ट्रैटजी बताई है इसके बारे में जानते हैं।
TATA STEEL Share Price Target: एक्सपर्ट की सलाह
ET Now Swadesh के खास शो में एक्सपर्ट ध्वनि ने टाटा स्टील पर अपनी राय देते हुए बताया कि इस स्टॉक में अगर नई खरीदारी करनी है तो 170-171 के लेवल के ऊपर जैसे ही स्टॉक जाए तो इसके अंदर नई खरीदारी की जा सकती है। ऊपर की तरफ इसका 180 से लेकर 185 तक का टारगेट होगा, स्टॉक अपने ऊपर की तरफ यहां तक लगातार बढ़ सकता है। इस पर स्टॉप लॉस पर खास ध्यान रखें और 170 के ऊपर एंट्री करने पर 164 का यहां पर स्टॉप लॉस लगा सकते हैं।
यहां देखें पूरा वीडियो
TATA Steel Share Price History
BSE Analytics के मुताबिक, बीते एक महीने में टाट स्टील स्टॉक ने 10.21 फीसदी का रिटर्न दिया है। वहीं बीते 1 साल में कंपनी ने 33.08 फीसदी का रिटर्न दिया। बीते 2 सालों में टाटा की इस कंपनी ने अपने निवेशकों को 64.85 फीसदी के रिटर्न का प्रॉफिट दिया है। बीते 5 सालों में कंपनी ने 400.60 फीसदी का रिटर्न दिया है। कंपनी के 52 हफ्ते का हाई और लो लेवल क्रमशः 184.60 रुपये और 114.25 रुपये है। वहीं कंपनी का मार्केट कैप 2,08,161.41 करोड़ रुपये है।
डिस्क्लेमर : इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें। यहां पर दी गई सलाह ईटी नाउ स्वदेश की रिपोर्ट के आधार पर है और शेयर पर राय ईटी नाउ स्वदेश को मार्केट एक्सपर्ट द्वारा दी गई जानकारी पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत डॉट कॉम निवेश पर अपनी कोई सलाह नहीं दे रहा है।
