बिजनेस

Patanjali Foods Share Price: इस डेट तक खरीद लिए पतंजलि फूड स्टॉक तो, हर शेयर पर होगी इतने रुपये की कमाई

Patanjali Foods Dividend: पतंजलि फूड्स लिमिटेड सितंबर तिमाही के नतीजों के साथ हर शेयर पर 8 रुपये का अंतरिम डिविडेंड देने की बात कही है। कंपनी ने इसके लिए रिकॉर्ड डेट भी तय की दी है। तो चलिए इसके बारे में विस्ता स जानते हैं।

Image

पतंजलि फूड्स।

Photo : Times Now Digital

Patanjali Foods Share Price: पतंजलि फूड्स लिमिटेड निवेशकों को डिविडेंड देने वाली है। कंपनी ने अपने सितंबर तिमाही के नतीजों का ऐलान करते हुए बताया कि वह अपने शेयरधारकों को हर शेयर पर 8 रुपये का अंतरिम डिविडेंड देगी। कंपनी ने इसके लिए रिकॉर्ड डेट भी तय की दी है, जो कि 4 नवंबर 2024 है।

Patanjali Foods dividend record date

रिकॉर्ड डेट का मतलब है कि 4 नवंबर तक जिन भी शेयरधारकों के पास कंपनी के शेयर होंगे, वे सभी पंतजलि फूड्स लिमिटेड से डिविडेंड पाने के योग्य होंगे।

Patanjali Foods dividend

डिविडेंड यानी लाभ का अंश। कंपनियां जब अपने मुनाफे के कुछ हिस्से को अपने शेयरधारकों के बीच बांटती है, तो उसे लाभांश यानी डिविडेंड कहते हैं।

पतंजलि फूड्स की डिविडेंड हिस्ट्री

बाबा रामदेव की एडिबल ऑयल की पतंजलि फूड्स कंपनी ने इससे पहले वित्त वर्ष 2024 में अपने शेयरधारकों को 2 बार डिविडेंड दे चुकी है। पहले कंपनी 21 सितंबर 2023 को 6 रुपये का डिविडेंड दिया। फिर 21 मार्च 2024 को 6 रुपये का डिविडेंड दिया। इस तरह वित्त वर्ष 2024 में इसने हर शेयर पर कुल 12 रुपये डिविडेंड दिए। पतंजलि फूड्स 14 अगस्त 2001 से अब तक कुल 19 बार डिविडेंड दे चुकी है। फिलहाल इसकी डिविडेंड यील्ड 0.36 फीसदी है।

Patanjali Foods Share Price

नतीजों के बाद पतंजलि फूड्स के शेयरों में शुक्रवार 25 अक्टूबर को गिरावट देखने को मिली। यह 7.90 फीसदी लुढ़कर 1,639 रुपये पर बंद हुआ। इस साल अबतक कंपनी के शेयरों में सिर्फ 4.56 फीसदी की तेजी आई है। हालांकि पिछले एक साल में इसका शेयर करीब 31.09 फीसदी बढ़ा है।

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर पतंजलि फूड्स के डिविडेंड की जानकारी दी गई है, यह शेयर बाजार में निवेश की सलाह नहीं है। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Ashish Kushwaha
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article