बिजनेस

Paytm Share Price: Paytm को 3 से 4 महीने खरीद कर रखने को तैयार तो लिख लें ये टारगेट, बनने वाले हैं कमाई के मौके

Paytm Share Price Target: वन97 कम्युनिकेशंस (पेटीएम) के स्टॉक को ET Now Swadesh के खास शो में एक्सपर्ट ने अपनी निवेश की रणनीति बताई है। पिछले 1 सप्ताह में Paytm के स्टॉक ने अपने निवेशकों को 2.57 फीसदी का रिटर्न दिया है। कंपनी का शेयर पिछले 1 महीने में 16 फीसदी उछला है।

Image

पेटीएम शेयर प्राइस टारगेट।

Photo : Times Now Digital

Paytm Share Price Target: वन97 कम्युनिकेशंस (पेटीएम) के स्टॉक को ET Now Swadesh के खास शो में एक्सपर्ट ने अपनी निवेश की रणनीति बताई है। वन97 कम्युनिकेशंस (पेटीएम) के शेयर में शुक्रवार, 4 अक्टूबर 2024 को गिरावट देखने को मिल रही है। कंपनी का शेयर आज 2% की गिरावट के साथ 713 रुपये पर ट्रेड कर रहा है। ET Now Swadesh के खास शो में एक्सपर्ट ने इस स्टॉक पर अपनी निवेश की रणनीति बताई है, आइए जानते हैं इसके बारे में...

Paytm Share Price Target: दिग्गज से जानिए टारगेट प्राइस

ET Now Swadesh के खास शो में एक्सपर्ट ने कहा कि यदि इसे 3 से 4 महीने होल्ड करने के लिए तैयार है, तो इसमें 950 रुपये तक का प्राइस लेवल देखने को मिल सकता है। एक्सपर्ट ने इस स्टॉक के लिए 700 रुपये का Stop-Loss बताया है।

Paytm Share Price History

पिछले 1 सप्ताह में Paytm के स्टॉक ने अपने निवेशकों को 2.57 फीसदी का रिटर्न दिया है। कंपनी का शेयर पिछले 1 महीने में 16 फीसदी उछला है। कंपनी का स्टॉक पिछले 6 महीने में 73.56 फीसदी उछला है। पिछले 1 साल में कंपनी का स्टॉक 17.03 फीसदी गिरा है। कंपनी का स्टॉक पिछले 2 साल में करीब 10.10 फीसदी उछला है।

Watch Video: यहां देखें पूरा वीडियो-

डिस्क्लेमर : इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें। यहां पर दी गई सलाह ईटी नाउ स्वदेश की रिपोर्ट के आधार पर है और शेयर पर राय ईटी नाउ स्वदेश को मार्केट एक्सपर्ट द्वारा दी गई जानकारी पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत डॉट कॉम निवेश पर अपनी कोई सलाह नहीं दे रहा है।

Ashish Kushwaha
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article