अगर बंद हुआ हॉर्मुज का रास्ता, तो ईरान को हर दिन होगा ₹4,000 करोड़ का नुकसान'!

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सनसनीखेज दावे ने वैश्विक तेल बाजार में हलचल मचा दी है। ट्रंप के अनुसार, हॉर्मुज की नाकाबंदी से ईरान को रोजाना ₹4,100 करोड़ का घाटा होगा, जो उसकी अर्थव्यवस्था को पूरी तरह चरमरा सकता है।

Iran Loss From Hormuz: दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण समुद्री रास्तों में से एक, हॉर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz), एक बार फिर वैश्विक राजनीति के केंद्र में है। हाल ही में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक सनसनीखेज दावा किया है जिसने पूरी दुनिया के तेल बाजार में हलचल पैदा कर दी है। ट्रंप का कहना है कि अगर मौजूदा तनाव के कारण हॉर्मुज का रास्ता बंद (strait of hormuz blockade) होता है, तो ईरान को रोजाना 500 मिलियन डॉलर (करीब 4,100 करोड़ रुपये) का भारी वित्तीय नुकसान उठाना पड़ेगा। यह बयान ऐसे समय में आया है जब खाड़ी देशों में युद्ध की स्थिति बनी हुई है और तेल की सप्लाई चेन पर खतरे के बादल मंडरा रहे हैं।

Iran Loss From Hormuz

ईरान के लिए क्यों है यह 'दुखती रग'?

हॉर्मुज जलडमरूमध्य वह संकरा रास्ता है जो फारस की खाड़ी को ओमान की खाड़ी और अरब सागर से जोड़ता है। ईरान की अर्थव्यवस्था का एक बहुत बड़ा हिस्सा कच्चे तेल के निर्यात पर निर्भर है। ट्रंप के दावे के पीछे का तर्क यह है कि ईरान का अधिकांश तेल निर्यात इसी रास्ते से होकर गुजरता है। यदि यह मार्ग अवरुद्ध होता है, तो ईरान न केवल अपना तेल दुनिया को नहीं बेच पाएगा, बल्कि उसकी कमाई का मुख्य स्रोत पूरी तरह ठप हो जाएगा। $500 मिलियन प्रतिदिन का आंकड़ा ईरान जैसे देश के लिए किसी आर्थिक तबाही से कम नहीं है, जो पहले से ही अंतरराष्ट्रीय प्रतिबंधों की मार झेल रहा है।

End of Feed
Latest News

Sonam Wangchuk: आज हॉस्पिटल से डिस्चार्ज हो रहे हैं सोनम वांगचुक? राजघाट में बापू को करेंगे नमन, फिर लौटे सकते हैं लद्दाख

CWG 2026: पाकिस्तानी मुक्केबाज रहमान के खिलाफ धुरंधर बने भारत के जादूमणि सिंह, मात देकर की प्री-क्वार्टर फाइनल में की एंट्री

देशभर में मानसून की मार! हिमाचल में 135 सड़कें बंद, ओडिशा में हाई अलर्ट, गुजरात में बाढ़ के बीच सेना बनी जीवनरक्षक

NEET Protest: छात्र प्रदर्शन में पुलिस कार्रवाई के आरोपों पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई; CJI सूर्यकांत की अगुवाई वाली पीठ सुनेगी दलीलें

पेपर लीक पर सरकार का बड़ा दांव: लोकसभा में आज पेश होगा संशोधन विधेयक, फास्ट-ट्रैक कोर्ट और सख्त सजा का प्रावधान