ICICI Securities Delisting Record Date: आईसीआईसीआई बैंक ने ऐलान किया है कि आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज लिमिटेड की डीलिस्टिंग के लिए व्यवस्था की योजना (Scheme of Arrangement) पूरी हो गई है। बैंक के मुताबिक बोर्ड ने नए आईसीआईसीआई बैंक शेयर जारी करने की रिकॉर्ड डेट को मंजूरी दे दी है। डीलिस्टिंग से जुड़ी प्रोसेस हो चुकी है। अब आगे क्या होगा और रिकॉर्ड डेट क्या है, आगे जानिए। साथ ही हम आपको बताएंगे कि क्या होती है डीलिस्टिंग।
ये भी पढ़ें -
What is Delisting of Shares
डीलिस्टिंग तब होती है जब किसी कंपनी के शेयरों को स्टॉक एक्सचेंज से हटा दिया जाता है, जिसका मतलब है कि अब वे सार्वजनिक रूप से ट्रेड करने के लिए उपलब्ध नहीं होंगे। यह कंपनी द्वारा स्वेच्छा से या कई कारणों से एक्सचेंज द्वारा अनिवार्य रूप से किया जा सकता है।
क्या है रिकॉर्ड डेट
आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज के बोर्ड ने आज अपनी बैठक में, आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज के पब्लिक शेयरहोल्डर्स के नाम तय करने के उद्देश्य से सोमवार, 24 मार्च, 2025 को 'रिकॉर्ड डेट' के रूप में मंजूरी दी, जिनके इक्विटी शेयर रद्द हो जाएंगे और उन्हें आईसीआईसीआई बैंक लिमिटेड के नए इक्विटी शेयर तय किए गए 'स्वैप रेशियो' के अनुसार जारी किए जाएंगे।
यानी जिनके पास 24 मार्च को आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज के शेयर होंगे, उनके नाम तय करके उन्हें आईसीआईसीआई बैंक के शेयर दिए जाएंगे।
ICICI Securities Delisting Swap Ratio
ICICI Securities के शेयरधारकों को आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज के हर 100 शेयर के बदले आईसीआईसीआई बैंक के 67 शेयर मिलेंगे। यह कदम NCLAT द्वारा ICICI सिक्योरिटीज को एक्सचेंज से डीलिस्ट करने के खिलाफ याचिका को खारिज करने के बाद उठाया गया है।
डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर एक शेयर की डीलिस्टिंग की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।
