Indian Oil Share Target, IOC Dividend: ब्रोकरेज फर्म आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज ने तिमाही नतीजों (वित्त वर्ष 2025 की चौथी तिमाही) के बाद इंडियन ऑयल (IOC) के शेयरों पर खरीदारी की सलाह दी है। ब्रोकरेज ने कहा कि इंडियन ने वित्त वर्ष 2025 का अंत मजबूती के साथ किया है। ब्रोकरेज ने इसके शेयर के लिए टार्गेट प्राइस में भी काफी वृद्धि की है और आईओसी पर अपने पॉजिटिव आउटलुक के पीछे 5 कारण बताए हैं।
ये भी पढ़ें -
ये हैं वो 5 कारण
1. वित्त वर्ष 26 में एलपीजी कंपनसेशन की अच्छी संभावना
2. जीआरएम में सुधार
3. कच्चे तेल की कीमत में गिरावट के कारण मजबूत रिटेल फ्यूल मार्जिन
4. आरामदायक लेवेरेज
5. मजबूत डिविडेंड यील्ड
Indian Oil Share Price Target 2025
आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज ने कहा कि इसने इंडियन ऑयल के शेयरों पर BUY की सलाह बरकरार रखी है और टार्गेट प्राइस को बढ़ाकर 180 रुपये कर दिया है, जो पहले 155 रुपये था। फिलहाल IOC का शेयर 144 रु पर है।
Indian Oil Dividend 2025
अपने Q4 परिणामों की घोषणा करते हुए, इंडियन ऑयल ने 10 रुपये फेस वैल्यू वाले प्रत्येक शेयर पर 30 प्रतिशत या 3 रुपये के डिविडेंड की सिफारिश की। इंडियन ऑयल ने डिविडेंड के लिए रिकॉर्ड डेट का ऐलान नहीं किया है।
इंडियन ऑयल ने मार्च 2025 तिमाही के अपने प्रॉफिट में 50 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की। आईओसी ने कहा कि पिछले वित्त वर्ष की चौथी तिमाही में 4,837.69 करोड़ रुपये के प्रॉफिट के मुकाबले जनवरी-मार्च तिमाही में इसका स्टैंडअलोन प्रॉफिट 7,264.85 करोड़ रुपये रहा।
डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर डिविडेंड स्टॉक्स की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।
