बिजनेस

ICICI Bank Share Price Target 2024: ICICI Lombard में ₹431 करोड़ की हिस्सेदारी खरीदने के बाद बैंक पर एक्सपर्ट हुए बुलिश, जानें कितना दिया टारगेट

  • Authored by: आशीष कुशवाहा
  • Updated Mar 2, 2024, 06:07 PM IST

ICICI Bank Share Price Target 2024:बैंक ने स्टॉक एक्सचेंज तंत्र के माध्यम से, 27 फरवरी, 2024 को कंपनी के 10 रुपये फेस वैल्यू के 8,098,658 इक्विटी शेयर लगभग 13.56 बिलियन रुपये में खरीदे थे।

Image

ICICI Bank Share Price Target 2024: ICICI Lombard में ₹431 करोड़ की हिस्सेदारी खरीदने के बाद बैंक पर एक्सपर्ट हुए बुलिश, जानें कितना दिया टारगेट

ICICI Bank Share Price Target 2024: ICICI बैंक के शेयरों को लेकर निवेशकों को कौन सी रणनीति अपनानी चाहिए, इस बारे में ET Now Swadesh के साथ एक्सपर्ट ने अपनी राय रखी है। आईसीआईसीआई बैंक के निदेशक मंडल ने आईसीआईसीआई लोम्बार्ड जनरल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड में 4 प्रतिशत अतिरिक्त शेयरधारिता तक कई चरणों में वृद्धि को मंजूरी दी है। एक्सचेंज फाइलिंग के अनुसार, आईसीआईसीआई बैंक को पहले ही उपरोक्त डील के संबंध में भारतीय रिजर्व बैंक, भारतीय बीमा नियामक और विकास प्राधिकरण से मंजूरी मिल गई थी।

एक्सचेंज फाइलिंग के अनुसार, बैंक ने स्टॉक एक्सचेंज तंत्र के माध्यम से, 27 फरवरी, 2024 को कंपनी के 10 रुपये फेस वैल्यू के 8,098,658 इक्विटी शेयर लगभग 13.56 बिलियन रुपये में खरीदे थे। रेगुलेटरी फाइलिंग में कंपनी ने बताया, "आज बुधवार, 29 फरवरी को बाजार बंद होने तक, बैंक ने स्टॉक एक्सचेंज के माध्यम से, कंपनी के 10 रुपये अंकित मूल्य के 2,514,365 इक्विटी शेयर लगभग 4.31 बिलियन यानी 431 करोड़ रुपये में खरीदे हैं।

ICICI Bank Share Price Target: कितना दिया टारगेट

कोटक इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज ने 26 फरवरी, 2024 की अपनी रिपोर्ट में आईसीआईसीआई बैंक के स्टॉक को खरीदने की सलाह दी है। ब्रोकरेज फर्म ने 1,054 रुपये के मुकाबले 1,220 रुपये के प्राइस पर स्टॉक खरीदने का सुझाव दिया। मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज को 26 फरवरी, 2024 के 1,061 रुपये के सीएमपी के मुकाबले 1,230 रुपये के शेयर प्राइस टारगेट के साथ प्राइवेट सेक्टर के बैंक स्टॉक पर 16 प्रतिशत की बढ़ोतरी की संभावना दिखती है।

डिस्क्लेमर : यहां शेयर बाजार में निवेश की सलाह नहीं दी गई है। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

आशीष कुशवाहा
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article