बिजनेस

iFinance: एक ही जगह पर मिलेगी हर बैंक के अकाउंट की डिटेल्स, जानें कैसे करें यूज

  • Authored by: आशीष कुशवाहा
  • Updated Oct 12, 2023, 05:04 PM IST

ICICI Bank iFinance: आईफाइनेंस से सभी अकाउंट का सिंगल व्यू डैशबोर्ड मिलेगा। यूजर्स अकाउंट बैलेंस चेक कर सकते हैं, खर्च के पैटर्न पर जानकारी ले सकते हैं, स्टेटमेंट डाउनलोड कर सकते हैं और इसके अलावा भी बहुत कुछ कर सकते हैं।

Image

आईसीआईसीआई बैंक ने आईफाइनेंस लॉन्च किया है।

Photo : iStock

ICICI Bank iFinance: आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank) ने आईफाइनेंस (iFinance) लॉन्च किया है। इसकी मदद करोड़ों ग्राहकों को एक ही स्थान पर अपने सेविंग और करेंट अकाउंट को देखने की सुविधा मिलेगी। बाकी बैंकों के ग्राहक भी इस सुविधा का लाभ उठा सकते हैं।

ग्राहकों को मिलेंगी ये सुविधाएं

आईफाइनेंस से सभी अकाउंट का सिंगल व्यू डैशबोर्ड मिलेगा। यूजर्स अकाउंट बैलेंस चेक कर सकते हैं, खर्च के पैटर्न पर जानकारी ले सकते हैं, स्टेटमेंट डाउनलोड कर सकते हैं और इसके अलावा भी बहुत कुछ कर सकते हैं। डैशबोर्ड यूजर्स को जरूरी सुविधा प्रदान करता है और उन्हें खर्चों पर बेहतर नियंत्रण रखने और अपने फाइनेंस की निगरानी करने में मदद करता है।

आईफाइनेंस' सुविधा का उपयोग कैसे करें?

आईसीआईसीआई बैंक के ग्राहकों के लिए

-ICICI बैंक के डिजिटल प्लेटफॉर्म, iMobile Pay, रिटेल इंटरनेट बैंकिंग, कॉर्पोरेट इंटरनेट बैंकिंग और InstaBIZ के माध्यम से लॉगिन करें।

-'आईफाइनेंस' बटन पर क्लिक करें और अपनी साखा वैरिफाइड करें।

- वेरिफिकेशन के बाद, आईसीआईसीआई बैंक और अन्य बैंकों में मौजूद सभी बैंक फिल हो जाएंगे।

- यूजर्स लिंक करने के लिए बैंकों का विकल्प चुन सकते हैं और अपने खातों को लिंक कर सकते हैं।

अन्य बैंकों के ग्राहकों के लिए

- आईसीआईसीआई बैंक ऐप डाउनलोड करें।

- मोबाइल नंबर के साथ रजिस्टर करें.

- 'iFinance' पर क्लिक करें और इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए ऊपर बताए गए स्टेप फॉलो करें।

आशीष कुशवाहा
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article