ICICI Bank लेकर आया ‘फेस्टिव बोनांजा’, एप्पल, फ्लिपकार्ट, क्रोमा, रिलायंस डिजिटल से खरीद पर ₹50,000 तक की छूट

ग्राहक ₹50,000 तक की छूट/कैशबैक का लाभ बैंक के क्रेडिट/डेबिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग, कार्डलेस ईएमआई और कंज़्यूमर फाइनेंस का उपयोग कर उठा सकते हैं। साथ ही, वे क्रेडिट/डेबिट कार्ड पर नो-कॉस्ट ईएमआई का विकल्प भी चुन सकते हैं।

ICICI Bank का वार्षिक ‘फेस्टिव बोनांजा’ एक बार फिर से आकर्षक ऑफर्स के साथ लौट आया है। यह ऑफर्स ऑनलाइन शॉपिंग, मोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक्स, फैशन, ट्रैवल, किराना, क्विक कॉमर्स, फर्नीचर और डाइनिंग जैसी कई श्रेणियों पर उपलब्ध हैं। ग्राहक ₹50,000 तक की छूट/कैशबैक का लाभ बैंक के क्रेडिट/डेबिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग, कार्डलेस ईएमआई और कंज़्यूमर फाइनेंस का उपयोग कर उठा सकते हैं। साथ ही, वे क्रेडिट/डेबिट कार्ड पर नो-कॉस्ट ईएमआई का विकल्प भी चुन सकते हैं। बैंक ने एप्पल, फ्लिपकार्ट, क्रोमा, रिलायंस डिजिटल, वनप्लस, मेकमाईट्रिप, गोआईबिबो, यात्रा, ब्लिंकिट, स्विगी, आजियो, डिस्ट्रिक्ट और पेप्परफ्राई जैसे प्रमुख ब्रांड्स के साथ साझेदारी की है।

आईसीआईसीआई बैंक

आईसीआईसीआई बैंक

बिग बिलियन डेज में 10% की एक्स्ट्रा छूट

साथ ही, बैंक फ्लिपकार्ट बिग बिलियन डेज़ का पार्टनर है, जिसमें 23 सितम्बर से 2 अक्टूबर, 2025 तक ग्राहकों को ₹4,500 तक की एक्स्ट्रा 10% छूट मिलेगी। ग्राहक आईसीआईसीआई बैंक क्रेडिट कार्ड और डेबिट कार्ड ईएमआई के जरिए एप्पल-अथॉराइज़्ड स्टोर्स पर खरीदारी करते समय ₹6,000 तक का इंस्टैंट कैशबैक ले सकते हैं। साथ ही, वे ‘iPhone for Life’ प्रोग्राम का विकल्प भी चुन सकते हैं, जिसमें 24 नो-कॉस्ट ईएमआई के साथ iPhone 17 का सिर्फ 75% मूल्य चुकाना होगा। बैंक ने अपने लोन प्रोडक्ट्स पर भी विशेष ऑफर्स दिए हैं।

End of Feed