अब IBM में छंटनी का दौर, 3900 कर्मचारियों को हटाने का फैसला

  • Authored by: ललित राय
  • Updated Jan 26, 2023, 08:22 AM IST

एनुअल कैश टारगेट हासिल ना होने का हवाला दे आईबीएम ने 3900 कर्मचारियों को हटाने का फैसला किया है।

नौकरियों को जाना, कर्मचारियों की संख्या में कटौती को मोटे तौर पर आर्थिक मंदी का संकेत माना जाता है। हाल ही में माइक्रोसॉफ्ट, गूगल, अमेजॉन, स्विगी शेयर चैट ने अपने कर्मचारियों को जॉब से यह कहते हुए निकाल दिया कि शेष लोगों की सुरक्षित नौकरी के लिए ऐसा करना जरूरी थी। अब उसी क्रम में आईबीएम ने भी अपने 3900 कर्मचारियों को हटाने का फैसला किया है। आईबीएम ने अपने इस फैसले के बारे में कहा कि एनुअल कैश टारगेट को हासिल करने में विफल रहने के बाद यह फैसला लिया गया है। इन सबके बीच कंपनी के सीएफओ जेम्स कॉवना का कहना है कि इन सब हालातों के बीच भी कंपनी ने क्लांइट से संबंधित आर एंड डी के मद्देनजर भर्तियों के लिए प्रतिबद्ध है।

ibm

आईबीएम ने भी छंटनी का लिया फैसला

खर्च घटाने की कवायद

आईबीएम ने बयान में कहा कि छंटनी की बड़ी वजह इसके किन्ड्रील व्यवसाय के स्पिनऑफ और एआई यूनिट वाटसन हेल्थ के एक हिस्से में जनवरी-मार्च की अवधि में $ 300 मिलियन चार्ज की वजह से है। कंपनी के शेयरों में 2% की गिरावट आई। विश्लेषकों ने कहा कि नौकरी में कटौती और फ्री कैश फ्लो मिस होने की खबरें गिरावट के पीछे हैं। जानकारों के मुताबिक ऐसा लगता है जैसे बाजार घोषित नौकरी कटौती के आकार से निराश है, जो इसके कर्मचारियों की संख्या का केवल 1.5% था।निवेशक लागत में कटौती के गहन उपायों की उम्मीद कर रहे थे।बिग टेक से लेकर वॉल स्ट्रीट बैंकिंग की बड़ी कंपनियों तक, अमेरिकी कंपनियां वैश्विक आर्थिक मंदी से बेहतर तरीके से निपटने के लिए लागत में कमी और कटौती कर रही हैं।

End of Feed