Hyundai Motors IPO: हुंडई मोटर्स आईपीओ अब तक 8 फीसदी हुआ सब्सक्राइब, जानें किसने दिखाया सबसे ज्यादा इंटरेस्ट

Hyundai Motors IPO: दोपहर 1:30 बजे तक हुंडई मोटर्स का आईपीओ करीब 8 प्रतिशत ही सब्सक्राइब हुआ है। क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (क्यूआईबी) के लिए रिजर्व हिस्सा एक प्रतिशत, गैर-संस्थागत निवेशकों के लिए रिजर्व हिस्सा 6 प्रतिशत, रिटेल निवेश के लिए रिजर्व हिस्सा 13 प्रतिशत और कर्मचारी के लिए निर्धारित कोटा 44 प्रतिशत सब्सक्राइब हुआ है।

Hyundai Motors IPO:देश की बड़ी कार निर्माता कंपनियों में से एक हुंडई मोटर इंडिया का आईपीओ 15 अक्टूबर से आम निवेशकों के लिए खुल गया है। इस आईपीओ के जरिए कंपनी की योजना 27,870 करोड़ रुपये की राशि जुटाने की है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) पर दी गई जानकारी के मुताबिक, दोपहर 1:30 बजे तक आईपीओ करीब 8 प्रतिशत ही सब्सक्राइब हुआ है। क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (क्यूआईबी) के लिए रिजर्व हिस्सा एक प्रतिशत, गैर-संस्थागत निवेशकों के लिए रिजर्व हिस्सा 6 प्रतिशत, रिटेल निवेश के लिए रिजर्व हिस्सा 13 प्रतिशत और कर्मचारी के लिए निर्धारित कोटा 44 प्रतिशत सब्सक्राइब हुआ है।

hyundai ipo, gmp of Hyundai, hyundai motor india ipo gmp, hyundai motor india ipo, hyundai motor india

हुंडई आईपीओ

17 अक्टूबर तक निवेश का मौका

यह देश का अब तक सबसे बड़ा आईपीओ है। इससे पहले 2022 में आया 21,000 करोड़ रुपये का लाइफ इंश्योरेंस कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (एलआईसी) का आईपीओ देश का सबसे बड़ा आईपीओ था।हुंडई मोटर इंडिया का आईपीओ 15 अक्टूबर से लेकर 17 अक्टूबर तक आम निवेशकों के लिए खुला रहेगा। इसका प्राइस बैंड 1,865 रुपये से लेकर 1,960 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है। हुंडई मोटर इंडिया के एक लॉट में सात शेयर हैं। यह पूरा आईपीओ ऑफर फॉर सेल (ओएफएस) होगा। इस कारण से इस आईपीओ के जरिए जुटाया गया सारा पैसा कंपनी के निवेशकों या प्रवर्तकों के पास जाएगा।

End of Feed