बिजनेस

Hyundai Motor India Share Price Target 2025: बिना लगाम के भाग रहा! आगे और कितना ऊपर जाएगा ?

Hyundai Motor India Share Price Target : पिछले 1 हफ्ते की बात करें तो स्टॉक में 4 फीसदी से अधिक और एक महीने में 3 फीसदी से अधिक की तेजी आई है। इस बीच ग्लोबल ब्रोकरेज जेपी मॉर्गन (JP Morgan) ने स्टॉक को लेकर अपनी एक रिपोर्ट साझा की है और इसके साथ ब्रोकरेज ने स्टॉक के लिए टारगेट प्राइस भी बताया है। ऐसे में यदि आप इस स्टॉक में निवेश की योजना बना रहे हैं तो आपके लिए यह स्टोरी काफी मददगार साबित हो सकता है। तो आइए जानते हैं डिटेल...

Image

हुंडई शेयर प्राइस।

Photo : Times Now Digital

Hyundai Motor India; Share Market News : शेयर बाजार में बुधवार (27 नवंबर) को मिलेजुले कारोबार के बीच कई कंपनियों के शेयरों में कमज़ोरी तो कुछ स्टॉक्स में तेजी दर्ज हुई। इस बीच ऑटोमोबाइल सेक्टर की दिग्गज कंपनियों में से एक हुंडई मोटर इंडिया के शेयरों में उछाल देखने को मिली है। शुरुआती कारोबार में हुंडई मोटर के शेयर करीब 4 फीसदी तक उछले और इंट्राडे कारोबार में 1926.25 रुपये का उच्च स्तर बनाया। आज कंपनी के शेयर अपने पिछले बंद भाव 1880.15 से ऊपर 1902.40 रुपये पर खुला था।

Hyundai Motor India Share Price Target : क्या है ब्रोकरेज की राय?

जेपी मॉर्गन ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि भारत के यात्री वाहन का ग्रोथ और प्रीमियमीकरण यात्रा निर्भर है। उम्मीद है कि वित्त वर्ष 26 की दूसरी छमाही में पैसेंजर व्हीकल (PV) उद्योग में फिर से रिकवरी आएगी। उच्च एसयूवी मिश्रण प्रति इकाई प्रॉफिटिबिलिटी को प्रतिस्पर्धियों की तुलना में अधिक बढ़ाता है। कंपनी का पूंजीगत व्यय दक्षता उच्च आरओसीई को बढ़ाती है। नई क्षमता/मॉडल द्वारा संचालित वित्त वर्ष 26 की दूसरी छमाही में संभावित बाजार हिस्सेदारी में वृद्धि हो सकती है।

ब्रोकरेज के अनुसार, 20% पर निर्यात योगदान घरेलू साइकल के खिलाफ एक कुशन प्रदान करता है। आने वाले समय में कंपनी के बाज़ार हिस्सेदारी में वृद्धि देखने को मिलने की संभावना है। ब्रोकरेज ने स्टॉक के लिए ओवरवेट रेटिंग के साथ 2200 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है।

डिस्क्लेमर : इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें। यहां पर दी गई सलाह ईटी नाउ स्वदेश की रिपोर्ट के आधार पर है और शेयर पर राय ईटी नाउ स्वदेश को मार्केट एक्सपर्ट द्वारा दी गई जानकारी पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत डॉट कॉम निवेश पर अपनी कोई सलाह नहीं दे रहा है।

Ashish Kushwaha
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article