बिजनेस

Hurun India Rich List 2024: मुंबई बनी एशिया की अरबपतियों की राजधानी, चीन के बीजिंग को छोड़ा पीछे

Hurun India Rich List 2024: हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2024 जारी की गई। जिसके मुताबिक एशिया के 25% अरबपतियों का घर मुंबई में है। ऐसे में ये शहर एशिया की अरबपतियों की नई राजधानी है। इस मामले में चीन की राजधानी बीजिंग को पीछे छोड़ दिया है। यही नहीं, अपना मुंबई हुरुन इंडिया रिच लिस्टर्स के लिए पसंदीदा शहर भी है। लिस्ट में इस शहर के बाद नई दिल्ली और हैदराबाद का स्थान है।

Image

मुंबई सिटी।

Photo : IANS

Hurun India Rich List 2024: भारत की आर्थिक राजधानी मुंबई एशिया की 'अरबपतियों की राजधानी' बन गई है। हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2024 के अनुसार, मुंबई में चीन के राजधानी शहर बीजिंग से ज्यादा अरबपति रहते हैं। गुरुवार को हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2024 जारी की गई। जिसके मुताबिक एशिया के 25% अरबपतियों का घर मुंबई में है। ऐसे में ये शहर एशिया की अरबपतियों की नई राजधानी है। इस शहर ने इस मामले में चीन की राजधानी बीजिंग को पीछे छोड़ दिया है। यही नहीं, अपना मुंबई हुरुन इंडिया रिच लिस्टर्स के लिए पसंदीदा शहर भी है। लिस्ट में इस शहर के बाद नई दिल्ली और हैदराबाद का स्थान है।

मुंबई में कितने अरबपति रहते हैं?

इस साल की लिस्ट देखें तो पता चलेगा कि मुंबई में 58 अरबपति व्यक्तियों की बढ़ोतरी हुई है। हुरुन ग्लोबल रिच लिस्ट 2024 के मुताबिक मुंबई में 92 अरबपति हैं, जो न्यूयॉर्क के बाद तीसरे स्थान पर है, जो 119 अरबपतियों के साथ सूची में सबसे ऊपर है और लंदन, जिसमें 97 अरबपति हैं। इसके बाद नई दिल्ली का स्थान रहा, जहां 18 नए अरबपति बढ़े हैं। भारत ने अरबपतियों के मामले में चीन को पीछे छोड़ दिया है। इस लिस्ट के मुताबिक भारत में 29 फीसदी ज्यादा अरबपतियों बढ़े हैं, जबकि चीन में अरबपतियों की संख्या में 25 फीसदी की कमी आई है।

चीन में अरबपतियों की संख्या में 25% की गिरावट

हुरुन इंडिया के फाउंडर और चीफ रिसर्चर अनस रहमान जुनैद का कहना है कि भारत एशिया के वेल्थ क्रिएशन इंजन के रूप में उभर रहा है। उन्होंने बताया "जहां चीन में अरबपतियों की संख्या में 25% की गिरावट आई है, वहीं भारत में इनकी संख्या में 29% की वृद्धि हुई है। इसी के साथ अरबपतियों की संख्या रिकॉर्ड 334 तक पहुंच गई है।"

Ashish Kushwaha
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article